Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में सरफराज खान इंडिया ए के खिलाफ पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। हालांकि वो दूसरी पारी में अच्छी फॉर्म में नजर आए। इंडिया बी की पहली पारी में सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान ने धमाल मचा दिया था। उन्होंने 181 रन शानदार पारी खेली थी। अब दूसरी पारी में सरफराज खान ने भी अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने 46 रन की पारी खेली।
लगाए लगातार गेंदों में चौके
सरफराज ने 36 गेंदों में 46 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आकाशदीप के एक ही ओवर में पांच चौके लगा दिए। पहली गेंद को डॉट खेलने के बाद सरफराज खान ने अगली पांच गेंदों में कई शानदार शॉट्स लगाए। उनके इस शॉट्स को देखकर लगा रहा था कि वो फिर से फॉर्म में वापस आ गए हैं। इससे पहले इंडिया बी की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। टीम ने यशस्वी जायसवाल और मुशीर खान के विकेट जल्दी खो दिए थे।
पहली पारी में शानदार शतक बनाने वाले मुशीर बिना खाता खोते हुए आउट हो गए। एक समय इंडिया बी टीम 22 रन पर 3 विकेट खो कर संघर्ष कर रही थी। तब सरफराज और पंत ने पारी को संभाला। पंत और सरफराज ने तेजी से रन बनाए। इस दौरान सरफराज ने आकाश दीप को निशाना बनाया था। सरफराज खान ने 36 गेंदों पर 46 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाए।
पंत ने की फॉर्म में वापसी
दलीप ट्रॉफी 2024 में ऋषभ पंत ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने 47 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। पहली पारी में पंत फ्लॉप रहे थे। पहली पारी में पंत सिर्फ सात रन बना पाए थे।
बता दें कि बेंगलुरु में खेले जा रहे इंडिया ए और इंडिया बी के बीच मैच का तीसरा दिन का खेल समाप्त हो गया है। स्टंप्स के समय तक इंडिया बी ने 31.3 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बना लिए हैं। इंडिया ए के खिलाफ टीम ने 240 रनों की बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines