Duleep Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है। इस बीच अब भारत में दलीप ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर इस टूर्नामेंट के लिए चार टीमों के स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है। दलीप ट्रॉफी के लिए टीम-ए, टीम-बी, टीम-सी और टीम-डी चुनी गई है। हर टीम का अपना-अपना, अलग-अलग कप्तान है। जहां एक तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे तो वहीं एक युवा खिलाड़ी ऐसा है जिसको इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया है जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज का औसत 54.70 का रहा है।
रिंकू सिंह को नहीं मिला दलीप ट्रॉफी में मौका
दलीप ट्रॉफी 2024 में ज्यादातर युवा खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन टूर्नामेंट के लिए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को नहीं चुना गया है। जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू का प्रदर्शन कमाल का रहा है। रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 47 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3173 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनका औसत 54.70 का रहा है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रिंकू को दलीप ट्रॉफी में मौका नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए हैं। जिसके बाद यूजर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि रिंकू सिंह को दलीप ट्रॉफी में मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है? कारण- रिंकू सिंह को केवल टी20 के लिए ही चुना गया है।
ये भी पढ़ें;- आजादी से पहले इस टीम के साथ भारत ने खेला था पहला मैच, ये दिग्गज था कप्तान
एक अन्य यूजर ने लिखा कि नहीं रिंकू सिंह… फर्स्ट क्लास में औसत लगभग 55 के साथ, मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें T20 फिनिशर के रूप में टाइपकास्ट नहीं कर रहे हैं। अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वे निश्चित रूप से बहुत कुछ दे सकते हैं।
इन 4 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
दलीप ट्रॉफी में 4 टीमों के बीच 6 मैच खेले जाएंगे। इन चार टीमों में टीम-ए की कमान शुभमन गिल, टीम-बी की कमान अभिमन्यु ईश्वरन, टीम-सी की कमान रुतुराज गायकवाड़, टीम-डी की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें;- Independence Day 2024: जब दो दिनों तक चला वनडे मैच, 15 अगस्त को निकला नतीजा
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
47 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
53 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines