Duleep Trophy 2024 Points Table: दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में कई खिलाड़ियों की धांसू परफॉर्मेंस सामने आई है। ईशान किशन, मानव सुथार, बाबा इंद्रजीत, अंशुल कंबोज, अभिमन्यु ईश्वरन, शम्स मुलानी, देवदत्त पडिक्कल, प्रथम सिंह, तिलक वर्मा और रिकी भुई ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया। जहां टीम-ए ने टीम डी के खिलाफ 186 रन से शानदार जीत दर्ज की तो वहीं इंडिया बी और सी के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।
टीम-सी टॉप पर
दलीप ट्रॉफी में अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसके बाद कप्तानी की परीक्षा के परिणाम भी सामने आए हैं। टीम-सी 2 मैचों में से एक में जीत के बाद 9 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। वहीं टीम-बी 2 में से 1 जीत के बाद 7 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंडिया-ए की टीम 2 में से एक में जीत और एक में हार के बाद 6 पॉइंट्स के साथ तीसरे और इंडिया-डी 2 में से 2 हार के बाद 0 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
ये दो कप्तान पास
रुतुराज गायकवाड़ टीम-सी के कप्तान हैं, तो वहीं अभिमन्यु ईश्वरन टीम-बी की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। ये दो कप्तान अब तक इस टूर्नामेंट की परीक्षा में पास होते नजर आ रहे हैं। वहीं टीम-ए की कप्तानी मयंक अग्रवाल के हाथ में है। तो टीम-डी की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। ये दो कप्तान अब तक काफी पीछे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2024: लगातार दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर की टीम को मिली हार, ये 3 खिलाड़ी बने सबसे बड़े विलेन
इस तरह होगा विनर का फैसला
दलीप ट्रॉफी में कुल तीन राउंड होंगे। अब तक इस टूर्नामेंट के दो राउंड हो चुके हैं। टूर्नामेंट के तहत हर टीम को राउंड रॉबिन यानी एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। यानी हर टीम को 3 मैच खेलने का मौका होगा। तीसरे राउंड के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम विजेता बनेगी।
ये भी पढ़ें: फ्लॉप होने के बाद घातक फॉर्म में लौटे संजू सैमसन, तूफानी बल्लेबाजी से गेंद का खोल दिया धागा, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines