Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में इस बार टीम इंडिया के कई स्टार्स खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अच्छा करके खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में भारत ए का मैच भारत बी से चल रहा है। इस मैच में यशस्वी जयसवाल, मुशीर खान, आकाश दीप जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। जबकि मुकेश कुमार, शुभमन गिल, कुलदीप यादव एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। इस मैच में मुकेश कुमार की गेंद पर आकाशदीप चोटिल होने से बच गए हैं।
आकाशदीप के चेस्ट पर लगी गेंद
इस मैच में इंडिया ए की पारी के दौरान 70वां ओवर मुकेश कुमार करने आए थे। इस दौरान उनका सामना आकाशदीप कर रहे थे। इस ओवर की चौथी गेंद अचानक से आकाशदीप के चेस्ट पर जा लगी। जिसके बाद तुरंत मुकेश कुमार उनके पास पहुंचे और उनके हालचाल जाना। इस दौरान आकाशदीप दर्द में दिखाई दिए।
अंत में आकाशदीप का विकेट भी मुकेश कुमार ने ही लिया। आकाशदीप 29 गेंदों में 11 रन ही बना सके। इसके अलावा मुकेश कुमार ने 19 ओवर में 62 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
पंत ने की फॉर्म में वापसी
इस मैच में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपनी फॉर्म वापसी कर ली है। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ शानदार अर्धशतक बनाया है। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। पहली पारी में पंत बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उन्होंने सिर्फ सात रन बनाए थे। पंत करीब 21 महीने के बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। पंत का फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है। भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 min agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
48 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines