BCCI ने किया वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान, इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिली जगह

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम घोषित कर दी गई है। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

Womens T20 World Cup ICC

Womens T20 World Cup ICC

Women’s T20 World Cup 2024: बीसीसीआई ने अक्टूबर महीने में होने वाली विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को ही दी गई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में ही भारतीय टीम UAE में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करती हुई नजर आएगी।

विज्ञापन

बीसीसीआई की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीम 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष व यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल (अगर फिटनेस सही रही तो) और सजना सजीवन।

विज्ञापन

ट्रैवलिंग रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में कब होंगे भारत के मैच 

तारीख  विपक्षी टीम  स्थान 
4 अक्टूबर न्यूजीलैंड दुबई
6 अक्टूबर पाकिस्तान दुबई
9 अक्टूबर श्रीलंका दुबई
13 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया शारजाह

 

कब होगा टूर्नामेंट

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होगा। इसका फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

विज्ञापन

भारत खेलेगा 2 वार्म अप मैच

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम वॉर्म अप मैच भी खेलेगी। टीम इंडिया पहला वॉर्म अप मैच वेस्टइंडीज से और दूसरा वॉर्म अप मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ