Duleep Trophy 2024 Ishan Kishan: भारत में दलीप ट्रॉफी के 61वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेला जा रहा है। इंडिया ए कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले खबर सामने आई थी कि ईशान किशन और प्रसिद्ध कृष्णा दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दौर से बाहर रहेंगे। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और सूर्यकुमार यादव भी टूर्नामेंट से बाहर हैं।
क्यों बाहर हुए ईशान किशन?
भारतीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (BCCI) ने बताया कि, बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशन को कमर में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर किया जा रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की चोट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मेडिकल टीम उनके जल्द ठीक होने की दिशा में काम कर रही है। अब संजू सैमसन को दलीप ट्रॉफी के शुरुआती दौर के लिए शीर्ष 61 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था। जिसके बाद उनको इंडिया डी की टीम में ईशान किशन की जगह शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- वनडे क्रिकेट में पहली बार लगा तिहरा शतक, गेंदबाजों पर इस बल्लेबाज ने बरपाया कहर
सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा भी हुए बाहर
बुची बाबू टूर्नामेंट 2024 के दौरान सूर्यकुमार यादव को भी उंगली में चोट लग गई थी। जिसके बाद सूर्यकुमार कुमार यादव भी बाहर हो गए थे, जिसके चलते उनको भी दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले दौर से बाहर हो गए थे। जो उनके लिए बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका है, क्योंकि सूर्या घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इसके अलावा बीते दिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर भी अपडेट सामने आया था कि वे भी दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर रहेंगे। दरअसल प्रसिद्ध कृष्णा ने क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद अभी तक पुनर्वास पूरा नहीं किया है। फिलहाल इन सभी खिलाड़ियों की चोट का आंकलन बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है। अगले सप्ताह इन खिलाड़ियों की जांच के बाद वापसी का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें:- 6 रन पर ऑलआउट पूरी क्रिकेट टीम, 7 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता; दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
40 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines