Duleep Trophy 2024 Harshit Rana: दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज बीते दिन यानी 5 सितंबर से हो चुका है। एक तरफ इंडिया ए का सामना इंडिया बी से हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया सी की टक्कर इंडिया डी से हो रही है। पहले ही दिन ज्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए जो बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की थोड़ी टेंशन को बढ़ा रहा है लेकिन गेंदबाजी में खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। खासकर बात की जाए तेज गेंदबाज हर्षित राणा की तो उन्होंने पहले दिन कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। लेकिन विकेट लेने के बाद हर्षित अपनी उस हरकत को करने से बाज नहीं आए जो उन्होंने आईपीएल 2024 के दौरान किया था, जिसके बाद उनको फटकार भी पड़ी थी।
हर्षित ने फिर किया फ्लाइंग किस का इशारा
इंडिया सी और इंडिया डी के मैच के दौरान जब इंडिया सी के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके सामने गेंदबाज हर्षित राणा थे। हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के सामने रुतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी करने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद गायकवाड़, राणा की गेंद पर आउट हो गए। गायकवाड़ को आउट करने के बाद हर्षित उनकी तरफ फ्लाइंग किस वाला इशारा किया। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई हर्षित के खिलाफ कोई एक्शन लेगी। बता दें, पहले दिन गेंदबाजी करते हुए हर्षित ने 7 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
आईपीएल में भी कर चुके हैं ऐसा
आईपीएल 2024 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। तो इस मैच में राणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का विकेट लेकर उनकी तरफ फ्लाइंग किस का इशारा किया था। इसके बाद हर्षित राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत दोषी पाया गया था। इसके बाद हर्षित राणा पर जुर्माना लगाया गया था। हर्षित की इस हरकत पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी भड़कते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें:- 1 गेंद पर बन गए 286 रन, न लगा चौका और न लगा कोई छक्का; ये है सबसे दिलचस्प मैच
हालांकि इसके बाद भी हर्षित राणा अपनी हरकत से बाज नहीं आए थे। आईपीएल में एक बार फिर से हर्षित ने इस तरह की हरकत दोहराने की कोशिश की थी। दिल्ली कैपिटल्स के अभिषेक पोरेल को आउट करने के बाद हर्षित ने डगआउट की तरफ फ्लाइंग किस का इशारा किया था। जिसके बाद हर्षित पर 100 फीसदी मैच फीस और एक मैच का बैन भी लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:- केएल राहुल और संजीव गोयनका विवाद में नया खुलासा, LSG के ऑलराउंडर ने कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
30 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
46 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines