हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Duleep Trophy 2024 में इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

Duleep Trophy 2024: इंडिया ए ने दलीप ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने इंडिया सी को हराकर खिताब जीता है। इस मैच में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

विज्ञापन

Duleep Trophy 2024: मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया ए ने दलीप ट्रॉफी 2024 को जीत लिया है। तीसरे राउंड में खेले गए छठे मुकाबले में इंडिया ए ने इंडिया सी को 132 रनों से हरा दिया है। पहले मैच में इंडिया ए को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया है। तो आइये जानते है किन खिलाड़ियों ने अपने खेल से प्रभावित किया है:

शाश्वत रावत

इस मैच में शाश्वत रावत ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। इंडिया ए ने एक समय में 36 रन पर ही 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद शाश्वत रावत ने पारी को संभाला। उन्होंने 250 गेंदों में 124 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके लगाए थे। उनकी इस पारी की वजह से इंडिया ए ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे।

 

साई सुदर्शन

इंडिया सी के लिए इस मैच में साई सुदर्शन ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने पहली पारी में 206 गेंदों पर 111 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके लगाए थे। साईं सुदर्शन पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक दिया है।

विज्ञापन

 

आकिब खान

उत्तर प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज आकिब खान ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट में उनकी तुलना भुवनेश्वर कुमार से होती है। इस मैच में भी उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: VIDEO: दूसरे टेस्ट मैच से पहले 3 भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, बुरी तरीके से हुए फ्लॉप

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola