Duleep Trophy 2024 Schedule: भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन 2024-25 की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होने जा रही है। दलीप ट्रॉफी को भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज भी कहा जाता है। इस सीरीज के लिए चार टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। दलीप ट्रॉफी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एंट्री गेट भी बताया जा रहा है। जिसके जरिए कई खिलाड़ियों का सिलेक्शन हो सकता है। आइए जानते हैं कि दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल और फॉर्मेट क्या रहने वाला है।
कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे
दलीप ट्रॉफी 2024-25 के तहत फर्स्ट राउंड की चार टीमें राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 सितंबर को चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगी। जबकि समापन 19 सितंबर को अनंतपुर में होगा। इसकी शुरुआत 5 सितंबर को टीम ए और टीम बी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। पहला मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच भी इसी दिन टीम सी और टीम डी के बीच होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला टीम-ए और टीम-डी के बीच 12 से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच भी इसी दिन टीम-बी और टीम-सी के बीच रखा गया है। पांचवां मैच 19 सितंबर को शेड्यूल है। यह मुकाबला टीम-बी और टीम-डी के बीच होगा। जबकि छठा मैच टीम-ए और टीम-सी के बीच इसी दिन होगा।
ये भी पढ़ें:- भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी बना केन्या क्रिकेट टीम का मुख्य कोच, वर्ल्ड कप को बनाया लक्ष्य
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी बने कप्तान
कैसा होगा फॉर्मेट?
दलीप ट्रॉफी में सभी मुकाबले राउंड-रॉबिन में ही होंगे। यानी हर टीम एक दूसरी टीम के खिलाफ खेलेगी। छह मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विनर घोषित किया जाएगा। पहले ये मुकाबले जोन की टीमों में होते थे। इस बार 4 टीमों के बीच इन्हें बांटा गया है।
इन खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
दलीप ट्रॉफी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या नजर नहीं आएंगे, लेकिन स्टार खिलाड़ी इसका हिस्सा होंगे। सूर्यकुमार यादव को सी-टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल को ए टीम में शामिल किया गया है। टीम-ए के कप्तान शुभमन गिल, टीम-बी के अभिमन्यु ईश्वरन, टीम-सी के रुतुराज गायकवाड़ और टीम-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, उमरान मलिक और ईशान किशन दिखेंगे।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिल गया नया बॉलिंग कोच, इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines