Delhi Primier Leauge South Delhi Superstarz T20 Records: टी-20 क्रिकेट में बड़ा धमाका हुआ है। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तहत शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी आंधी आई कि सब रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। साउथ दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बडोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 8 चौके-19 छक्के ठोके और 300 के स्ट्राइक रेट से 165 रन बना डाले। उनके साथ दूसरे छोर पर प्रियांश आर्य ने तबाही मचाई। प्रियांश ने 50 गेंदों में 10 चौके-10 छक्के ठोक 240 के स्ट्राइक रेट से 120 रन ठोके। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने अपनी विध्वंसक पारी से साउथ दिल्ली का स्कोर 308 रन पहुंचा दिया। रनों की आंधी के साथ इस मैच में कई रिकॉर्ड बन गए।
सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप
ये टी-20 क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। प्रियांश आर्य और आयुष बडोनी के बीच 286 रनों की साझेदारी हुई, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी जोड़ी की ओर से बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों बल्लेबाजों ने जापान के बल्लेबाज यामामोटो लेक और कडोवाकी फ्लेमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा। जिनके नाम चीन के खिलाफ 258 रनों का रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने ये रिकॉर्ड 15 फरवरी 2024 को बनाया था।
सबसे ज्यादा भारतीय बल्लेबाज टी-20 रन
आयुष बडोनी किसी भी फ्रेंचाइजी लीग की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। ओवरऑल रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। जिन्होंने आईपीएल में आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके-17 छक्के जड़े।
ये भी पढ़ें: महज 17 रन पर ढेर हो गई टीम, दूसरी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड; 4 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
सबसे ज्यादा छक्के
आयुष बडोनी ने टी-20 क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 19 छक्के ठोके। अब तक किसी भी बल्लेबाज ने एक पारी में इतने छक्के नहीं लगाए हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। गेल ने 2017 बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) फाइनल में 18 छक्के लगाए थे। एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान भी साइप्रस के खिलाफ 18 छक्के ठोक चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL में अब आएगी गेंदबाजों की शामत! नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा BCCI
एक पारी में सबसे ज्यादा रन
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया। अब तक किसी भी टीम ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 300 का आंकड़ा पार नहीं किया था। साउथ दिल्ली ने 308 रन का स्कोर बनाकर सन राइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड तोड़ा। जिसने आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल 2024 को खेले गए मैच में 287 रन बनाए थे। हालांकि टी-20 इंटरनेशनल का रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया। ये रिकॉर्ड नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन जड़कर बनाया था। इस मैच में 500 प्लस रन का भी रिकॉर्ड बना।
ये भी पढ़ें: कुछ न करने के बदले 50 लाख! पाकिस्तान क्रिकेट में अजब खेल, अपने ही क्रिकेटर ने की बगावत
6 गेंदों में 6 छक्के
साउथ दिल्ली के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के ठोके। इसी के साथ वह एक ओवर में 6 छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में युवराज सिंह के साथ इस लिस्ट में हर्षल गिब्स, कीरोन पोलार्ड, जसकरण मल्होत्रा, दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम दर्ज है।
ये भी पढ़ें:- चार ओवर, चार मेडन और एक विकेट…अब इस दिग्गज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
20 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
20 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
35 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines