IPL में अब आएगी गेंदबाजों की शामत! नियमों में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा BCCI

IPL 2025 Double Bouncer Rule: आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई एक ओवर में डबल बाउंसर नियम और इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा कर रही है। जल्द ही इसको लेकर बीसीसीआई कोई बड़ा फैसला सुना सकती है।

double bouncer rule

double bouncer rule

IPL 2025 Double Bouncer Rule: आईपीएल 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक ओवर में डबल बाउंसर नियम बदलाव कर सकता है। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी चर्चा चल रही है। खेल का मजा बढ़ाने के लिए बीसीसीआई ने इन दोनों नियमों को पुरुषों की टी20 लीग में लागू किया था। लेकिन अब बीसीसीआई इन नियमों में बदलाव करने का सोच रही है। वहीं अब एक ओवर में डबल बाउंसर वाले नियम को लेकर बीसीसीआई जल्द ही अपना फैसला सुना सकती है। आने वाले दिनों में ये साफ हो जाएगा कि क्या आईपीएल 2025 में एक ओवर में डबल बाउंसर नियम रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में लागू हुआ था ये नियम

बता दें, आईपीएल 2024 में बीसीसीआई ने एक ओवर में दो बाउंसर डालने का नियम लागू किया था। जिसका गेंदबाजों ने टूर्नामेंट के दौरान पूरा फायदा भी उठाया था। इस नियम से गेंदबाजों की ताकत भी थोड़ी बढ़ गई थी। क्योंकि ज्यादा रन देने से बचने के लिए अक्सर गेंदबाज बाउंसर का प्रयोग करते हैं। अगर आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई इस नियम को खत्म कर देती है तो फिर गेंदबाजों के लिए ये एक बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई डबल बाउंसर नियम और इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा कर रही है। जिसपर बीसीसीआई जल्द ही बड़ा फैसला सुना सकती है कि इन दोनों नियमों में से कौनसा नियम जारी रहेगा और कौनसा नियम हटाया जाएगा। पिछले सीजन में घरेलू क्रिकेट में दो बाउंसर नियम लागू किया गया था, उसके बाद आईपीएल में भी इसको लाया गया। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी भी एक ओवर में एक ही बाउंसर डालने का नियम है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी आईपीएल 2024 के बाद से काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नियम को लेकर क्रिकेटरों की अलग-अलग राय है। कुछ क्रिकेटर्स इस नियम के पक्ष में हैं तो कुछ इस नियम को गलत बता रहे हैं। रोहित शर्मा भी इस नियम को गलत बता चुके हैं। ज्यादातर क्रिकेटर्स का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम से ऑलराउंडर्स पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ