DPL 2024 Highest Score: दिल्ली में रनों की जमकर बारिश हुई है। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के एक मुकाबले में रनों का ऐसा अंबार लगा कि रिकॉर्ड ध्वस्त होते चले गए। शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बल्लेबाज आयुष बडोनी और प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ मिलकर तबाही मचाई। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शतक जड़े। जहां आयुष बडोनी ने 65 गेंदों में 165 रन कूटे तो वहीं प्रियांश आर्य ने तूफान मचाते हुए 50 गेंदों में 120 रन ठोक डाले। साउथ दिल्ली ने दोनों बल्लेबाजों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 308 रन बना दिए। ये किसी टी-20 लीग में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
ये भी पढ़ें:- 6 गेंद पर लगाए 6 छक्के, क्या भारत को मिल गया नया युवराज!
टूट गया SRH का रिकॉर्ड
टी-20 लीग में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर सन राइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। सन राइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में 287 रन जड़े थे। शनिवार को ये रिकॉर्ड टूट गया। जबकि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बात करें तो ये रिकॉर्ड नेपाल के नाम दर्ज है। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 27 सितंबर 2023 को ये रिकॉर्ड बनाया था। नेपाल ने 20 ओवर में 314 रन बनाए थे।
प्रियांश ने 6 गेंदों में ठोके 6 छक्के
इस मुकाबले में 23 साल के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने खास कारनामा किया। प्रियांश ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के ठोके। उन्होंने 12वें ओवर में गेंदबाज मनन भारद्वाज की जमकर क्लास लगाई और एक से एक गगनचुंबी छक्के ठोक ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। इन छक्कों के साथ प्रियांश इतिहास में दर्ज हो गए। प्रियांश ने युवराज सिंह के खास क्लब में जगह बना ली है।
ये भी पढ़ें: महज 17 रन पर ढेर हो गई टीम, दूसरी बार दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड; 4 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता
प्रियांश आर्या का तूफान जारी
प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 8 मैचों में 195.82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। प्रियांश ने अब तक 8 मैचों में 562 रन जड़े हैं। उन्होंने अब तक दो शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी से बड़ा धमाका किया है। फैंस उन्हें आईपीएल में जगह देने की मांग करने लगे हैं। जनवरी 2001 में जन्मे आर्य ने दिल्ली के लिए पांच लिस्ट ए और नौ टी20 मैच खेले हैं। टी20 में ओपनिंग करते हुए उन्होंने दो अर्द्धशतक बनाए हैं। तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों में 81 और कर्नाटक के खिलाफ 24 गेंदों में 51 रन जड़े थे।
ये भी पढ़ें:- चार ओवर, चार मेडन और एक विकेट…अब इस दिग्गज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines