IPL 2027: CSK नहीं इस टीम में हो सकती है हार्दिक पांड्या की एंट्री, सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या का ट्रेड सीएसके में नहीं बल्कि किसी और टीम में हो सकता है. सामने आए नए अपडेट में बड़ा खुलासा हुआ है. क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-06-19T230321.811
1 / 6

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी मिली थी. उन्होंने 3 सीजन मुंबई के लिए कप्तानी की. लेकिन खासा कमाल नहीं कर सके. अब खबर है कि वह राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. Image Created By AI

विज्ञापन

हार्दिक और जायसवाल पर आया बड़ा अपडेट

हार्दिक और जायसवाल पर आया बड़ा अपडेट2 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील सीएसके के साथ होने का दावा किया जा रहा था. खबर थी की आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या सीएसके में जाएंगे. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. Photo Source: X

विज्ञापन

मुंबई और राजस्थान के बीच हो सकती है बड़ी डील

मुंबई और राजस्थान के बीच हो सकती है बड़ी डील3 / 6

हार्दिक पांड्या अब राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक का ट्रेड यशस्वी जायसवाल के साथ हो सकता है. यानी अगर ये डील होती है तो हार्दिक राजस्थान के लिए खेलेंगे, जबकि यशस्वी जायसवाल को मुंबई इंडियंस में एंट्री मिल जाएगी. Photo Source: X

दोनों फ्रेंचाइजी के बीच संभावित बातचीत जारी

दोनों फ्रेंचाइजी के बीच संभावित बातचीत जारी4 / 6

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल से जुड़े संभावित सौदे को लेकर बातचीत चल रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये डील कामयाब होती है या ठंडे बस्ते में जाएगी. Photo Source: Hardik Pandya Instagram

विज्ञापन

मुंबई ने जताया था भरोसा

मुंबई ने जताया था भरोसा5 / 6

हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को साल 2022 में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. ऐसे में फिर मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2024 से पहले अपनी टीम की कप्तानी सौंप दी. इस सीजन मुंबई ने अपना सफर अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर खत्म किया था. इसके बाद साल 2025 और 26 भी मुंबई के लिए निराशाजनक रहा. Photo Source: Hardik Pandya Instagram

मुंबई के लिए कैसे कप्तान रहे हैं पांड्या?

मुंबई के लिए कैसे कप्तान रहे हैं पांड्या?6 / 6

मुंबई के लिए हार्दिक ने 39 मैच में कप्तानी की है. इस दौरान उनकी कप्तानी में मुंबई ने 15 मैच जीते हैं, जबकि 24 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर खत्म हो सकता है. मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को अपनी टीम का कप्तान बनाया था. लेकिन हार्दिक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. Photo Source: Hardik Pandya Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन