पेर‍िस ओलंप‍िक में दौड़ने वाली एथलीट को ब्वॉयफ्रेंड ने लगाई आग, मौत से लड़ रही ख‍िलाड़ी

Rebecca Cheptegei: केन्या में रहने वाली युगांडा की एथलीट रेबेका चेप्टेगी पर उनके बॉयफ्रेंड ने हमला किया और आग लगा दी। इस हमले में उनका शरीर 75 फीसदी तक जल गया है।

image (90)

Rebecca Cheptegei: केन्या में रहने वाली युगांडा की एथलीट रेबेका चेप्टेगी पर उनके ब्वॉयफ्रेंड ने हमला किया और आग लगा दी। इस हमले में उनका शरीर 75 फीसदी तक जल गया है। डिस्टेंस रनर रेबेका चेप्टेगी 2024 के पेरिस ओलंपिक में 44वें स्थान पर रही थी।

विज्ञापन

रेबेका चेप्टेगी का 75 फीसदी शरीर जला

हाल में ही रेबेका चेप्टेगी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पेरिस ओलंपिक हिस्सा लेने वाली 33 साल की मैराथन धावक का 75% शरीर जल गया है। रिपोर्ट्स में बताया है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर लड़ाई चल रही थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पश्चिमी ट्रांस-नोजिया काउंटी में रेबेका चेप्टेगी के घर में उन पर यह हमला हुआ था। इस मामले को लेकर ट्रांस-नोजिया काउंटी पुलिस कमांडर जेरेमिया ओले कोसिओम ने कहा, ‘रेबेका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड डिक्सन ने पेट्रोल से भरा एक जरीकेन खरीदा था और उसे रेबेका पर डाल दिया था। विवाद बढ़ने के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने आग लगा दी। डिक्सन को भी जलने के घाव हो गए हैं। दोनों को केन्या के एल्डोरेट शहर के मोई टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

जाने कौन हैं रेबेका चेप्टेगी?

रेबेका का जन्म युगांडा में 22 फरवरी 1991 को हुआ था। वो 2010 से रनिंग कर रही हैं। वो 2022 में थाईलैंड के चियांग माई में वर्ल्ड माउंटेन और ट्रेल रनिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ