Dinesh Karthik on Dharmendra Pradhan: 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. NEET-UG पेपर लीक को लेकर देश भर के युवा सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बीते एक महीने से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही थी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही थी. ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार अपना पद छोड़ना पड़ा. अब इस कड़ी में देश भर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का इस मसले पर रिएक्शन सामने आया है.
दिनेश कार्तिक ने क्या कहा?
दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया. उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा “दिन के अंत में, हम सभी एक बेहतर भारत की दिशा में काम कर रहे हैं. युवा पीढ़ी की स्पष्ट सोच, आपसी सहयोग और अथक प्रयास ऐसी चीजें हैं, जिनसे मैं बेहद प्रभावित हूं. भविष्य उज्ज्वल है और अगली पीढ़ी हमें नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी.”
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की T20I सीरीज पर बड़ा संकट! सामने आई ये वजह
शुभमन गिल ने भी किया था छात्रों का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले शुभमन गिल ने भी छात्रों का समर्थन किया था. उन्होंने युवा को देश का भविष्य बताते हुए लिखा था “युवा भारतीय होने के नाते मेरा मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और उस भविष्य को गढ़ने का हर अवसर मिलना चाहिए, जिसकी हम सभी कल्पना करते हैं. मैं उन सभी युवाओं का दिल से सम्मान करता हूं, जो अपनी आवाज शांतिपूर्ण तरीके से उठाने में विश्वास रखते हैं. शिक्षा हमारे देश के भविष्य को आकार देने की सबसे बड़ी ताकत है. मुझे उम्मीद है कि हम करुणा, आपसी सम्मान और हर छात्र के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ेंगे.”
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी छात्रों के प्रदर्शन पर अपनी राय रख चुके हैं. दोनों दिग्गजों ने छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, महज इतने रन बनाकर हुए आउट
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
38 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines