IPL 2025 LSG vs SRH: आईपीएल 2025 में बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है। वहीं इस मैच में सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और एलएसजी के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी के बीच लड़ाई देखने को मिली। जहां एक तरफ इन दोनों खिलाड़ियों की मैदान में लड़ाई हो रही थी तो वहीं स्टेडियम में बैठे सैम करन जैसे दिखने वाले ऑस्ट्रेलियन यूट्यूबर ने दिग्वेश राठी के जमकर मजे लिए।
सैम करन के हमशक्ल ने लिए दिग्वेश राठी के मजे
दरअसल ऑस्ट्रेलियन यूट्यूबर जेक जीकिंग्स की शक्ल काफी हद तक इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम करन से मिलती है। एलएसजी बनाम सनराइजसर्स मैच को देखने के लिए जेक जीकिंग्स स्टेडियम में पहुंचे थे और उन्होंने सनराजर्स हैदराबाद की जर्सी पहन रखी थी। जब अभिषेक शर्मा और दिग्वेश राठी के बीच लड़ाई हुई तो उसके बाद कामिंडू मेंडिस ने राठी की गेंदबाजी पर कुछ बड़े शॉट्स लगाए, ये सब देखकर स्टैंड में बैठे यूट्यूबर जेक जीकिंग्स नोटबुक सेलिब्रेशन करके दिग्वेश राछी के मजे लिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दिग्वेश राठी पर लगा एक मैच का बैन
मैच के दौरान अभिषेक शर्मा से भिड़ने पर बीसीसीआई ने अब दिग्वेश राठी को कड़ी सजा सुनाई है। बीसीसीआई ने दिग्वेश राठी पर एक मैच का बैन लगा दिया है, जिसके बाद राठी अगले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा दिग्वेश पर मैच फीस का 50 फीसदी जु्र्माना लगाया गया है। वहीं अभिषेक शर्मा को राठी की तरफ मारने का इशारा करते हुए देखा गया था, इसके बाद अभिषेक पर भी बीसीसीआई ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के जुर्म में मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है।
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने काफी शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। अभिषेक ने एलएसजी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 20 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कप्तान का हाल बेहाल, बॉलर्स ने कटाई नाक, इन 4 कारणों के चलते टूटा LSG का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 min agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
21 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
46 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines