धोनी के पूर्व साथी ने रचा इतिहास, लगातार 5वां शतक बनाकर ठोका टीम इंडिया का दावा!

 Dhruv Shorey In Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विदर्भ की ओर से हिस्सा ले रहे एमएस धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने लगातार 5 शतक ठोककर टीम इंडिया के लिए दावा ठोक दिया है. उन्होंने एन जगदीसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

ध्रुव शौरी एमएस धोनी के साथ सीएसके में

ध्रुव शौरी एमएस धोनी के साथ सीएसके में

Vijay Hazare Trophy 2025-26: देश में इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. 24 दिसंबर को पहला राउंड, जबकि 26 दिसंबर को दूसरा राउंड खेला गया. इस टूर्नामेंट में विदर्भ और हैदराबाद के बीच 26 दिसंबर को मुकाबला राजकोट में खेला गया. इस मैच में विदर्भ की ओर से ध्रुव शौरी ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस मैच में शतक जमाया और अपने नाम खास उबलब्धि हासिल कर ली. शौरी ने लगातार 5वां शतक ठोककर तहलका मचा दिया है. शौरी ने अब लगातार पांच शतक बनाकर एन जगदीसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

शौरी ने मचाया तहलका

शौरी ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. ये उनका लिस्ट A क्रिकेट में लगातार 5वां शतक था. शौरी के लगातार पांच शतकों का सिलसिला 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड से शुरू हुआ. उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में शतक बनाया. इसके बाद उन्होंने इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में बंगाल के खिलाफ शानदार 125 गेंदों में 136 रनों की पारी खेली. वहीं, अब हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने नाबाद 77 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके के अलावा 6 छक्के लगाए. शौरी ने अपनी इस पारी से टीम इंडिया के लिए दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एन जगदीसन लिस्ट A क्रिकेट में लगातार 5 शतक बना चुके हैं. उन्होंने पांचों शतक 2022-23 विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगाए थे. वहीं इस सूची में अगले स्थान पर देवदत्त पडिक्कल, कुमार संगकारा और अल्वीरो पीटरसन हैं, जिन्होंने लगातार चार शतक जड़े हैं.

शौरी सीएसके की ओर से साल 2018 और 2019 में खेल चुके हैं. वह एमएस धोनी के पुराने साथी खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने सीएसके के लिए 2 मैच में 13 रन बनाए थे.

विज्ञापन

विदर्भ ने जीता मुकाबला

ध्रुव शौरी की शतकीय पारी के दमपर विदर्भ ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए थे. शौरी के अलावा अमन मोखाडे ने 82 और यश राठौड़ ने 68 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रविकुमार समर्थ ने 63 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद 49.2 ओवर में 276 रनों पर सिमट गई. विदर्भ ने ये मुकाबला 89 रनों से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ