Dhruv Jurel First Wicket Keeper Record Debut Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। रांची टेस्ट में टीम इंडिया ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। रांची टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो बने ध्रुव जुरेल जिनके करियर का यह दूसरा टेस्ट मैच और इंटरनेशनल मैच ही था। इससे पहले राजकोट टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका मिला था। अपनी डेब्यू पारी में उन्होंने 46 रन बनाए थे लेकिन दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। फिर रांची टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 90 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को मुश्किल से निकालते हुए स्कोर 300 पार पहुंचाया।
तीन पारियों से ध्रुव चमके
रांची टेस्ट की दूसरी पारी में भी जब टीम इंडिया 192 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी, तब भी एक वक्त जडेजा और सरफराज के लगातार विकेट के बाद मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। वहां से ध्रुव जुरेल ने शुभमन गिल का साथ निभाया और टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने नाबाद 39 रन की पारी खेली। अभी तक वह करीब 87 की औसत से तीन पारियों में 175 रन बना चुके हैं। रांची टेस्ट में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसी के साथ उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड लिस्ट में जोड़ लिया है।
22 साल बाद बने पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर
इसी के साथ ध्रुव जुरेल 22 साल में अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। पिछले 22 सालों में टीम इंडिया के लिए एमएस धोनी, ऋषभ पंत जैसे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज आए, लेकिन कोई भी अपनी डेब्यू सीरीज में ऐसा नहीं कर पाया था। अब ध्रुव जुरेल पिछले 22 साल में ऐसी उपलब्धि पाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं।
भारत की घर पर लगातार 17वीं टेस्ट जीत
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 2012 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। टीम इंडिया ने 2012 से अभी तक 17 टेस्ट सीरीज जीती हैं। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड शानदार रहा है। जबकि बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली टेस्ट सीरीज गंवाई है। भारत के लिए अभी तक पूरी सीरीज में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। यशस्वी जायसवाल दो डबल सेंचुरी समेत 600 से ऊपर रन बना चुके हैं। तो ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने डेब्यू के बाद कमाल किया है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची में जीत के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान, इशारों-इशारों में हार्दिक और ईशान को सुनाया!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘कर लो एंटरटेनमेंट…,’ बैजबॉल पर वीरू का वार, सहवाग ने अंग्रेजों के लिए मजे
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
19 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
34 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines