Dhoni Review System: भारतीय टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गेम प्लानिंग, सटीक डीआरएस लेने क्षमता से दुनिया को प्रभावित किया है। विकेट के पीछे रहकर कैसे धोनी पूरे मैच का रुख बदल देते थे ये हम सबने देखा है। कैसे फील्डिंग सेट करनी है और गेंदबाज से कहां गेंद करानी है ये सब धोनी बाखुबी जानते थे। इसलिए धोनी को गेम चेंजर भी कहा जाता है। वहीं अब एक भारतीय अंपायर ने धोनी के डीआरएस लेने की सटीकता को लेकर बड़ी बात कही है। अंपायर भी कभी-कभी धोनी के डीआरएस लेने की क्षमता से हैरान रह जाते थे।
अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा
भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने 2 स्लॉगर्स पॉडकास्ट पर धोनी के रिव्यू सिस्टम को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि, कभी-कभी ऐसा होता है कि कीपर पीछे रह जाता है, भले ही वो गेंदबाज की स्थिति को न देख पाए। लेकिन इन मामलों में धोनी काफी समझदार थे। धोनी के फैसले अचूक नहीं होते थे, शायद ही उनका कोई फैसला गलत होता था। जिसके चलते मैदान पर उनकी छवि और मजूबत हो गई थी।
उन्होंने कहा धोनी के रिव्यू काफी सटीक रहते थे। दरअसल अनिल चौधरी से पूछा गया कि इंटरनेट पर ये काफी वायरल रहता है कि डीआरएस मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम, इस पर उन्होंने अंपायर ने जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे पाकिस्तान के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं.’ दिग्गज क्रिकेटर का शर्मनाक बयान
धोनी को कई बार मैचों के दौरान डीआरएस लेकर फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए देखा गया है। आज तक धोनी के ज्यादातर डीआरएस सटीक ही बैठे हैं। भले ही अब धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हो लेकिन आईपीएल में अब भी धोनी का यही जलवा देखने को मिलता है। अभी भी फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जब-जब आईपीएल में धोनी बल्लेबाजी करने आते हैं तब-तब पूरा स्टेडियम माही-माही के नारे से गूंज उठता है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोटिल, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में लग सकता है झटका
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
29 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
33 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines