'मेरे परिवार पर असर पड़ा...,' धनश्री वर्मा का ट्रोलर्स को जवाब; चहल की पत्नी की फोटो पर मचा था बवाल

Dhanashree Verma Answers To Trollers: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक कोरियोग्राफर दोस्त के साथ बेहद क्लोज फोटो शेयर की थी। यह लोगों को पसंद नहीं आई थी और इसके बाद खासा बवाल मचा था। अब उन्होंने खुद बताया है कि इससे उनके परिवार पर असर पड़ा…

Dhanashree Verma Answers To Troll Yuzvendra Chahal Wife Close Photos Prateek Utekar

Dhanashree Verma Answers To Troll Yuzvendra Chahal Wife

Dhanashree Verma Answers To Trollers: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक सोशल मीडिया सेंसेशन से अब एक स्टार बनती जा रही हैं। वह एक शानदार डांसर थीं लेकिन हाल ही में रियलिटी शो झलक दिखला जा में आने के बाद उनको और ज्यादा पॉपुलरिटी मिली है। इससे पहले धनश्री अपारशक्ति खुराना के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी आई थीं। साथ ही वह एक मॉडल भी हैं। पर पिछले कुछ समय से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर देखा जा रहा है। हाल ही में झलक दिखलाजा के बाद एक कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ उनकी काफी कोजी तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद वह जमकर ट्रोल हुईं। अब धनश्री ने ट्रोलर्स का जवाब दिया है।

विज्ञापन

परिवार और करीबियों पर पड़ा असर

धनश्री वर्मा ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह ट्रोलर्स को जवाब देती दिख रही हैं। वह इस दौरान कहती हैं कि, हाल ही में जो भी सोशल मीडिया पर हुआ उससे उनके परिवार और उनके करीबियों पर खासा असर पड़ा है। हालांकि, शुरू में वह बोलीं कि उन्हें ज्यादा इससे फर्क नहीं पड़ता था लेकिन इस बार उनको भी इससे फर्क पड़ा है, क्योंकि इससे उनके नियर और डीयर वन प्रभावित हुए हैं। इस वीडियो के अंत में वह सभी से नफरत की जगह प्यार फैलाने की गुजारिश भी करती दिखी हैं।

विज्ञापन

धनश्री ने वीडियो शेयर कर किया रिएक्ट

https://www.instagram.com/p/C4kl3GVI4le/

धनश्री वर्मा ने वीडियो के अंत में कहा कि मैं एक फाइटर के रूप में जानी जाती हूं। मैंने कभी गिव अप नहीं किया है। यहां मैं एक बार फिर से खड़ी हूं और मैं गिव अप नहीं करूंगा। लेकिन कृपया आप सब प्यार फैलाएं और कुछ चीजों को लेकर थोड़ा सा संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। नफरत मत फैलाएं। मुझे उम्मीद है कि आगे से हम अच्छी चीजों पर फोकस करेंगे और जिंदगी में आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

क्या परिवार में हुआ बवाल?

धनश्री के इस वीडियो से यह तो साफ हो गया है कि हाल ही में जो उनकी तस्वीर पर बवाल मचा था उससे उनके करीबी और शायद पति युजवेंद्र चहल भी प्रभावित हुए हैं। इस वीडियो में भी उनके चेहरे पर साफ मायूसी नजर आ रही है। इससे पहले भी धनश्री को टीम इंडिया के कुछ नामी क्रिकेटर्स के साथ डांस वीडियो शेयर करने पर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं एक क्रिकेटर के साथ तो ऐसा लिंक किया गया कि चहल की तुलना दिनेश कार्तिक से होने लगी, जिनकी पहली पत्नी ने कार्तिक को छोड़कर क्रिकेटर मुरली विजय से शादी कर ली थी। इस मामले से चहल के परिवार पर कितना असर पड़ा यह तो शायद उनका परिवार खुद ही बता सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ