कौन हैं Dhammika Niroshana? घर के बाहर हुई हत्या, 2002 अंडर-19 वर्ल्ड कप में कर चुके हैं श्रीलंका की कप्तानी

Dhammika Niroshana:भारत को 26 जुलाई से श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे से पहले श्रीलंका से एक बुरी खबर है। श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी की उसके घर बाहर के हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

arvind (86)

Dhammika Niroshana: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर धम्मिका निरोशन (Dhammika Niroshana) की मंगलवार रात (16 जुलाई) को एक अज्ञात हमलावर ने उनकी हत्या कर दी। अंबालांगोडा में उनके कांडा मावथा स्थित आवास पर हमलावर ने उनकी हत्या कर दी है।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि निरोशन उस समय अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे, जब हमलावर ने उन पर 12 बोर की बंदूक से गोली चला दी थी। पुलिस अभी तक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानें कैसा रहा है करियर

2000 में श्रीलंका अंडर-19 के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज निरोशन ने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो आयु-समूह क्रिकेट में नजर आए थे। 2002 में न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने श्रीलंका की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 19.28 की औसत से पांच पारियों में सात विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

वो श्रीलंका के घरेलू क्लब चिलाव मैरिएन्स क्रिकेट क्लब, गैल क्रिकेट क्लब और सिंघा स्पोर्ट्स क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 200 से अधिक रन और 19 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने आठ लिस्ट-ए मैचों में 48 रन और पांच विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

भारत को करना है दौरा

भारत को 26 जुलाई से श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी 20 मैच खेलने हैं। इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और बुमराह को आराम दिया गया है। इस दौरे से गौतम गंभीर पहली बार टीम इंडिया की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ