IPL 2025 के बीच पाकिस्तान टीम इस देश का करेगी दौरा, अचानक सामने आया शेड्यूल

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले साल न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज आईपीएल 2025 के बीच हो सकती है।

PAKSITAN TEAM

PAKSITAN TEAM

Pakistan Cricket: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने होम सीजन 2024-25 की घोषणा कर दी है। अपने घर पर न्यूजीलैंड की टीम वनडे और टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस दौरान पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी। मार्च 2024 में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज मार्च में शुरू होकर अप्रैल तक खेली जाएगी। जहां इस समय पर भारत में आईपीएल 2025 का आगाज हो जाएगा। ऐसे में ये सीरीज आईपीएल 2025 के साथ ओवरलैप हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (16 मार्च)
दूसरा टी20 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (18 मार्च)
तीसरा टी20 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (21 मार्च)
चौथा टी20 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (23 मार्च)
पांचवां टी20 न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (26 मार्च)

विज्ञापन

विज्ञापन

पहला वनडे न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (29 मार्च)
दूसरा वनडे न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (2 अप्रैल)
तीसरा वनडे न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (5 अप्रैल)

विज्ञापन

इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ भी सीरीज खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके अलावा इंग्लैंड के साथ न्यूजीलैंड को सिर्फ टेस्ट सीरीज ही खेलनी है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट मैच 28 नवंबर, दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर और तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ