DC vs PBKS IPL 2026: आईपीएल 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 25 अप्रैल को खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाना है. दिल्ली की टीम अपने होमग्राउंड पर अभ्यास कर रही थी. इसी बीच दिल्ली के एक गेंदबाज को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद मैदान पर अफरा तफरी मची. बाद में इस खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
एंबुलेंस से ले जा गया अस्पताल
दिल्ली कैपिटल्स के नेट बॉलर को ट्रेनिंग सेशन के दौरान गंभीर चोट लगी, जिसके बाद इस खिलाड़ी के चेहरे से खून बहने लगा. इस खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी, जिसके चेहरे पर दर्द देखा जा सकता है. मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने उपचार किया और तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला किया. फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी पर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है. फैंस इस खिलाड़ी के मेडिकल अपडेट का इंतजार भी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस खिलाड़ी को बाउंसर के दौरान गंभीर चोट लगी. इसके बाद वह तुरंस जमीन पर गिर गया था.
दिल्ली के लिए अहम है ये मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2026 में शानदार नहीं रहा है. टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं और 3 जीत हासिल की है. इसके अलावा 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में फिलहाल दिल्ली 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. वहीं, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में चल रही है.
पंजाब अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. टीम को 5 मैच में जीत मिली है, जबकि 1 मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसके बाद पंजाब को 1 अंक मिला था. फिलहाल अंक तालिका में पंजाब 11 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. इस लिहाज से दिल्ली के लिए ये मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. उसका सामना एक ऐसी टीम से है, जिसके लगभग सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं.
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
24 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
54 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines