RCB vs GT: बाबर आजम को पीछे छोड़ विराट कोहली ने बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, गुजरात के खिलाफ आया था रन मशीन का तूफान

आईपीएल 2026 में जीटी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी से गुजरात टाइटंस को हराने में मदद की. किंग कोहली ने 4 बड़े रिकॉर्ड भी बनाए.

Cricket News - 2026-04-25T102028.949
1 / 6

24 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 34 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया था. आरसीबी ने मैच को देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच में किंग कोहली ने 4 बड़े रिकॉर्ड बना दिए और महफिल लूटी.  

विज्ञापन

विराट का अनोखा तिहरा शतक

विराट का अनोखा तिहरा शतक2 / 6

विराट कोहली ने इस मैच में अपने 300 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने. इससे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा ने आईपीएल में 300 छक्के जड़े हैं. क्रिस गेल 357 छक्के के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि रोहित ने आईपीएल में 310 छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

80 और 90 के आस पास स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज

80 और 90 के आस पास स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज3 / 6

इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 80 और 90 के आस पास स्कोर बनाने वाले क्रिस गेल डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से पहले बैटर बने. इन तीनों खिलाड़ियों ने 11 बार 80 से 90 के बीच स्कोर बनाया है. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन और तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं. दोनों ने क्रमश 10 और 9 बार ऐसा किया है.

सबसे ज्यादा 76+ स्कोर बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज

सबसे ज्यादा 76+ स्कोर बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज4 / 6

इसके अलावा आईपीएल 2026 में किंग कोहली सबसे ज्यादा 75 रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से बने हैं. विराट और गेल ने आईपीएल में 23-23 बार 75+ स्कोर बनाया है.

विज्ञापन

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज5 / 6

इसके अलावा विराट कोहली ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा 75+ रनों की पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 39 बार ऐसा किया है, जबकि बाबर आजम ने 38 बार टी-20 में 75+ स्कोर की पारी खेली है. ऐसे में किंग कोहली ने बाबर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टी-20 में सबसे ज्यादा 75+ रनों की पारी खेलने का कारनामा क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 75 बार ऐसा किया है.

POTM अवॉर्ड में भी जलवा बरकरार

POTM अवॉर्ड में भी जलवा बरकरार6 / 6

इसके अलावा विराट कोहली को जीटी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्लेयरऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. उन्हें 20वीं बार आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. विराट ने इस मैच में 44 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 2 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 203.70 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन