हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs DC: ऋषभ पंत की एक गलती' ने लखनऊ को हराया मैच, दिल्ली ने एलएसजी को 8 विकेट से रौंदा

LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

LSG vs DC: आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया और लखनऊ को हरा दिया। एलएसजी की ओर से एडेन मार्करम ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन उनकी पारी लखनऊ के काम नहीं आ सकी। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर दिल्ली ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।

एलएसजी ने बनाए थे 159 रन

लखनऊ को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे एडेन मार्करम ने 33 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जबकि मिचेल मार्श ने भी 36 गेंदों में 45 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 87 रनों की साझेदारी निभाई। इसके अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बल्लेबाजी के दौरान पंत ने एक गलती कर दी। दरअसल उन्होंने अपने से ऊपर अब्दुल समद और डेविड मिलर को बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। लेकिन दोनों खिलाड़ी खासा कमाल नहीं कर सके। मिलर 15 गेंदो में नाबाद 14 रन बना सके। अपनी बल्लेबाजी के दौरान मिलर संघर्ष करते हुए दिखे। मिलर की जगह अगर पंत बल्लेबाजी करने आते तो शायद टीम का स्कोर 159 की जगह पर कुछ और होता।

दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 36 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा करुण नायर 15 रनों की पारी खेलकर चलते बने। वहीं नंबर 3 पर केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली और वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। राहुल ने 40 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। उनके अलावा अक्षर पटेल ने भी शानदार पारी खेली और दिल्ली की जीत सुनिश्चित की। अक्षर ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि राहुल ने 42 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola