Sanju Samson DC vs RR: विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन अपने करियर में कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। संजू यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे स्थान पर उतरे और आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। इसी के साथ उन्होंने अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्डबुक में दर्ज करा लिया।
आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बने संजू सैमसन
संजू सैमसन आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 200 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने ये उपलब्धि अपने 163वें मैच में हासिल की। उन्होंने 3081 गेंदों में 200 छक्के जड़े हैं। जबकि एमएस धोनी ने 200 छक्के जड़ने के लिए 3126 और रोहित शर्मा ने 3798 गेंदें ली थीं।
संजू इसके साथ ही आईपीएल में 200 छक्के ठोकने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। जबकि भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सुरेश रैना का नाम शामिल है। संजू ने इसके साथ ही इस आईपीएल सीजन में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए हैं।
आंद्रे रसेल ने रचा था इतिहास
आपको बता दें कि हाल ही में आंद्रे रसेल 200 छक्के लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए थे। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। रसेल ने महज 1322 गेंदों में ही 200 छक्के ठोक डाले। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 1811 गेंदों में 200 छक्के जमाए थे।
ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह
इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड 2055 गेंदों के साथ तीसरे और एबी डिविलियर्स 2790 गेंदों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। संजू अब इस एलीट लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले संजू की तूफानी फॉर्म ने टीम इंडिया के प्रशंसकों को खुश कर दिया है। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।
ये भी पढ़ें: DC Vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines