DC vs KKR Playing 11: IPL 2024 के 16वें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (वाईजैक) में यह भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। ऐसे में ऋषभ पंत की कोशिश जीत के सिलसिले को बनाए रखने पर होगी। साथ ही श्रेयस अय्यर की कोशश जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।
विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं छेड़ेंगे ऋषभ पंत
IPL 2024 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपने प्लेइंग 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकती है। टीम ने पिछले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। पृथ्वी शॉ की वापसी से टीम की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। एनरिक नॉर्टजे की फॉर्म DC के लिए चिंता का विषय है। पिछले सीजन KKR की कमान संभालने वाले हार्षित राणा उंगली की चोट के कारण पिछले मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह अंगकृष रघुवंशी ने ली थी। हैदराबाद के विरुद्ध मैच के दौरान राणा को चोट लगी थी। अगर राणा फिट होते हैं तो उनकी अंतिम 11 में वापसी होगी। टीम के लिए मिचेल स्टार्क की फॉर्म चिंता का विषय है। हालांकि, स्टार्क ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद, कुलदीप यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम/ईशांत शर्मा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारतीय स्पिन जोड़ी की तलाश हुई खत्म, इस खिलाड़ी ने ठोका दावा; IPL में मचा रहा तहलका
ये भी पढ़ें: World Cup 2011 Memory: टीम इंडिया को 1 या 2 नहीं 10 खिलाड़ियों ने बनाया था चैंपियन, देखें सभी के कैसे थे आंकड़े
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
29 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines