DC vs KKR Dream 11: IPL 2024 के 16वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत होगी। विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (वाईजैक) में यह मुकाबला खेला जाएगा। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली DC ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की KKR ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। इस मुकाबले में अगर आप मालामाल होना चाहते हैं तो इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।
DC vs KKR ड्रीम 11 टीम 1
विकेटकीपर: फिलिप साल्ट, ऋषभ पंत
बल्लेबाज: डेविड वार्नर (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर
ऑलराउंडर: सुनील नरेन, मिशेल मार्श, आंद्रे रसेल (कप्तान)
गेंदबाज- खलील अहमद, हर्षित राणा
DC vs KKR ड्रीम 11 टीम 2
विकेटकीपर: फिलिप साल्ट, ऋषभ पंत
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ
ऑलराउंडर: सुनील नरेन (कप्तान), मिशेल मार्श (उपकप्तान), आंद्रे रसेल
गेंदबाज: खलील अहमद, हर्षित राणा, मुकेश कुमार
दिल्ली का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध पिछले मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वह 3 मुकाबलों में अब तक 97 रन बना चुके हैं। CSK के खिलाफ मैच में पृथ्वी शॉ को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई थी। शॉ शानदार लय में नजर आए थे और उन्होंने 27 गेंदों पर 43 रन जड़ दिए थे। डेविड वॉर्नर ने भी चेन्नई के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने 35 गेंदों पर 52 रन बनाए थे। KKR की ओर से सुनील नरेन बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने RCB के खिलाफ पिछले मैच में 22 गेंदों पर 47 रन ठोक दिए थे। KKR के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल कहर ढा रहे हैं। SRH के विरुद्ध उन्होंने 25 गेंदों पर नाबाद 64 रन जड़ दिए थे।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया, शेरफेन रदरफोर्ड, साकिब हुसैन, श्रीकर भरत, दुष्मंथा चमीरा, अल्लाह गजनफर, नितीश राणा।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख दार सलाम, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, रिकी भुई, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, शाई होप, ललित यादव, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।
ये भी पढ़ें: RCB vs LSG: विराट कोहली ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारतीय स्पिन जोड़ी की तलाश हुई खत्म, इस खिलाड़ी ने ठोका दावा; IPL में मचा रहा तहलका
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
34 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
35 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines