DC vs CSK Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कुलदीप को कुछ परेशानी थी, ऐसे में पृथ्वी शॉ को मौका मिला है। इसके अलावा रिकी भुई की जगह ईशांत शर्मा को जगह मिली है।
दिल्ली को पहली जीत की तलाश
टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं और कोई भी नहीं जीता है। ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को आज पहली जीत की तलाश है। दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में रुतुराज की नजर आज जीत की हैट्रिक लगाने पर है।
CSK का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है। दिल्ली कैपिटल्स और CSK के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई ने 19 मैच जीते हैं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को 10 में जीत मिली है। पिछले सीजन जब दोनों टीमें टकराई थीं तो चेन्नई ने दिल्ली को 77 रन से हराया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: GT Vs SRH: मोहित शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी, 1 चौका तक नहीं लगा पाए हैदराबाद के धुरंधर
ये भी पढ़ें: GT Vs SRH: वॉशिंगटन सुंदर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में 2 खिलाड़ियों ने ही किया है ऐसा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines