हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डेविड वॉर्नर ने किया बड़ा ऐलान, इस ICC टूर्नामेंट के लिए संन्यास से लिया यू-टर्न

David Warner Champions Trophy 2025: डेविड वॉर्नर ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संन्यास वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद को अवेलेबल बताया है। वॉर्नर ने विश्व कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
David Warner

David Warner Champions Trophy 2025: टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम को सुपर-8 में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद वह सेमीफाइनल का रास्ता तय नहीं कर पाई और विश्व कप से बाहर हो गई। विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि अब वह यू-टर्न लेते दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया ऐलान 

डेविड वॉर्नर ने सोमवार को एक लंबा-चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जिसके जरिए उन्होंने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने लिखा- मैं कुछ समय के लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा। इसके साथ ही वॉर्नर ने कहा कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनता है तो वह उपलब्ध रहेंगे।

‘सम्मान की बात’

वॉर्नर ने आगे लिखा- इतने लंबे समय तक खेलना अविश्वसनीय अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलिया मेरी टीम थी। मेरे करियर का ज्यादातर हिस्सा इंटरनेशनल लेवल पर रहा। मेरे लिए ये काफी सम्मान की बात है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी वाइफ, फैंस और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के साथियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे लिखा- इस टीम ने पिछले कुछ सालों में अविश्वसनीय सफलता हासिल की है। यह लंबे समय तक जारी रह सकती है। पैट कमिंस, एंड्रयू मैक और स्टाफ ने इसे हासिल किया है।

विज्ञापन

करियर में बनाए कई रिकॉर्ड  

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने साल 2009 में 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उनका करियर 15 साल तक चला। इस दौरान उन्होंने 112 टेस्ट में 8786 रन, 161 वनडे में 6932 रन और 110 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3277 रन जड़े। वॉर्नर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उनके नाम 49 शतक और 98 अर्द्धशतक के साथ लगभग 19 हजार रन दर्ज हैं। उन्होंने एक T20 वर्ल्ड कप, दो वनडे वर्ल्ड कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है।

ये भी पढ़ें: Video: धोनी का चहेता ले सकता है T20 में विराट की जगह, नंबर तीन के लिए पेश की दावेदारी 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस हॉस्पिटल में काम करती हैं अभिषेक शर्मा की बहन, भाई के रिकॉर्ड पर ऐसा रहा रिएक्शन 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा 

ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: तीसरे मैच में यशस्वी, संजू और शिवम को मिलेगा मौका, किसका कटेगा पत्ता?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola