IND vs ZIM: इस हॉस्पिटल में काम करती हैं अभिषेक शर्मा की बहन, भाई के रिकॉर्ड पर ऐसा रहा रिएक्शन

Komal Sharma Abhishek Sharma Cricketer Sister: अपने दूसरे ही मैच में ताबड़तोड़ शतक ठोक भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महफिल लूट ली। उनकी उपलब्धि पर कोमल शर्मा ने रिएक्ट किया है।

Komal Sharma Abhishek Sharma Cricketer Sister

Komal Sharma Abhishek Sharma Cricketer Sister

Komal Sharma Abhishek Sharma Cricketer Sister: टीम इंडिया को एक नया सितारा मिल गया है। जिसका नाम है- अभिषेक शर्मा। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में वो तूफान मचाया कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे। अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 100 रन कूट डाले। उनके इस शानदार शतक पर घर में जश्न का माहौल बन गया। उनकी बहन कोमल शर्मा भाई की उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं।

विज्ञापन

कौन हैं अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा?

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा पेशे से डॉक्टर हैं। वह श्री गुरु राम दास यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंस (SGRD) अमृतसर में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हैं। कोमल ने साल 2018 में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद NIMS यूनिवर्सिटी, जयपुर से 2021 में ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। वह अभिषेक से 7 साल बड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने एप्रिन पहने अपने ऑफिस की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिस पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक ने कमेंट बॉक्स में हंसने वाली इमोजी शेयर कीं। वह कई बार आईपीएल के मैचों में भाई का उत्साह बढ़ाती नजर आई हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Komal sharma (@komalsharma_20)

विज्ञापन

झूम उठा परिवार

भाई के रिकॉर्ड पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं। जिसमें अभिषेक के रिकॉर्ड की फोटोज शामिल रहीं। इसी के साथ उन्होंने परिवार का एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें शतक के बाद पूरा परिवार खुशी से झूमता नजर आ रहा है। अभिषेक ने मैच के बाद उन्हें वीडियो कॉल भी किया था। आपको बता दें कि अभिषेक सबसे कम इनिंग में पहला शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह वर्ल्ड के ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने लगातार 3 छक्के जड़कर अपना शतक पूरा किया।

विज्ञापन

युवराज सिंह के चेले

अमृतसर पंजाब में जन्मे अभिषेक शर्मा पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के चेले हैं। उनकी मेंटरशिप में ही अभिषेक ने क्रिकेट सीखा है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्ड हिटिंग एबिलिटी दिखाकर इसे साबित भी कर दिया है। युवी उनकी इस शानदार पारी से काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। देखना होगा कि अगले मैच में अभिषेक शर्मा क्या कमाल करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ