SA vs AUS, David Miller Century: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है. इस मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 366 रनों का लक्ष्य रखा है. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने बल्ले से जमकर गदर काटा. मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों पर 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 9 छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.69 का रहा. मिलर ने कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 93 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डेविड मिलर ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर पारी को संभाला. मिलर ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई. बावुमा 103 रनों की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. वहीं, मिलर ने सिर्फ 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 93 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्कों के साथ 142 रनों की तूफानी पारी.
73 गेंदों में शतक लगाने के साथ मिलर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 2023 में सेंचुरियन में सिर्फ 57 गेंदों में शतक जड़ा था. हालांकि, मिलर पहले से ही इस लिस्ट में मौजूद हैं. उन्होंने 2016 में डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 गेंदों में शतक लगाया था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज ODI शतक
57 गेंद – हेनरिक क्लासेन, सेंचुरियन, 2023
69 गेंद – डेविड मिलर, डरबन, 2016
73 गेंद – डेविड मिलर, जोहान्सबर्ग, 2026*
74 गेंद – क्विंटन डी कॉक, सेंचुरियन, 2016
74 गेंद – एडेन मार्करम, पोटचेफस्ट्रूम, 2023
धोनी-युवराज को छोड़ा पीछे
‘किलर मिलर’ के नाम से मशहूर डेविड मिलर का करियर का यह 8वां वनडे शतक रहा. इसी के साथ उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. वनडे क्रिकेट में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी और युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. मिलर के नाम अब इस बैटिंग पोजिशन पर 8 वनडे शतक हो गए हैं, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 7 शतक लगाए थे. इस लिस्ट में मिलर ने जोस बटलर की बराबरी कर ली है और 8 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.
नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा ODI शतक
8 – जोस बटलर
8 – डेविड मिलर*
7 – एमएस धोनी
7 – युवराज सिंह
ये भी पढ़ें- IND vs WI: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में बना दिए 15 हजार रन, लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे किंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक
37 वर्षीय डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के मामले में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. मिलर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 5 शतक जड़े हैं. वहीं, मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 पारियों में 4 शतक लगा दिए हैं. क्विंटन डी कॉक ने 32 पारियों में 3 शतक, जबकि हर्शल गिब्स ने 44 पारियों में 3 शतक लगाए हैं.
साउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक
5 – फाफ डु प्लेसिस (21 पारियां)
4 – डेविड मिलर (28 पारियां)*
3 – क्विंटन डी कॉक (32 पारियां)
3 – हर्शल गिब्स (44 पारियां)
ये भी पढ़ें- IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, 32 साल की उम्र में भारत के खिलाफ पहला ODI शतक ठोक हासिल किया बड़ा मुकाम
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines