Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इसी महीने घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान की कमान शान मसूद को दी गई है। उनके अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को भी टीम में चुना गया है। हालांकि सीरीज से पहले शान मसूद की बुरी तरीके से आलोचना हुई है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड लॉयड ने शान मसूद की प्रतिभा पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शान को एक सामान्य कप्तान बताया है।
शाम मसूद की प्रतिभा पर उठे सवाल
लॉयड ने मसूद और अन्य पाकिस्तानी कप्तानों के बीच समानता बताई है। उन्होंने माना कि शान मसूद पाकिस्तान की कप्तानी संभालने के लिए सही खिलाड़ी नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बैजबॉल वाली रणनीति से निपटने के लिए किसी भी कप्तान का एक्टिव होना जरूरी है।
डेविड लॉयड ने एक लोकल चैनल पर बात करते हुए कहा कि शान मसूद रिएक्टिव कप्तान है। वह एक्टिव कप्तान नहीं हैं। मैंने यॉर्कशायर के लिए उनकी कप्तानी देखी है। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, इंजमाम-उल-हक या मिस्बाह-उल-हक जैसे नहीं हैं।
पाक ने नहीं जीती सीरीज
शान मसूद को विश्व कप 2023 के बाद से पाकिस्तान का रेड बॉल कप्तान बनाया गया था। पाकिस्तान ने उनकी अगुवाई में कई टेस्ट सीरीज में भाग लिया। लेकिन वह एक भी सीरीज पाकिस्तान को नहीं जीता पाएं। पाक को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से खेला जाएगा।
इंग्लैेड के खिलाफ पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, मीर हमजा, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), और शाहीन शाह अफरीदी
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
15 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
37 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
57 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines