विराट कोहली इंग्लैंड वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं? इस दिन होगा अंतिम फैसला!

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है. इस सीरीज में विराट कोहली खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. कोहली 22 जून को बेंगलुरु में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है और अब सबकी नजरें वनडे टीम पर टिकी हैं. BCCI अगले हफ्ते भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर सकती है. वहीं, फैंस के मन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन

टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर चल रहे हैं. उनकी चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इसी बीच कोहली के इंग्लैंड दौरे पर खेलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए विराट कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा. कोहली 22 जून को बेंगलुरु में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CoE ने लंदन में विराट से संपर्क किया था. उसके बाद उन्हें एक रीहैब प्रोग्राम दिया गया था. विराट हैमस्ट्रिंग से तेजी से उबर रहे हैं. 22 जून को विराट सीओई जाएंगे जहां उनका फिटनेस टेस्ट दोबारा होगा. उसके बाद वनडे टीम की घोषणा होगी.

बता दें कि, कोहली ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान लगी चोट के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर रहना पड़ा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WWE में Roman Reigns की अब खैर नहीं! पूर्व ट्राइबल चीफ ने अंतिम चेतावनी देकर मचाई खलबली

हार्दिक पांड्या बाहर, रोहित शर्मा का खेलना पक्का

वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे पर जाने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है. उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित नहीं होंगे. दूसरी ओर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा हैं.

ऐसे में इंग्लैंड सीरीज के लिए रोहित का चयन लगभग पक्का माना जा रहा है. इसके अलावा, ध्रुव जुरैल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के लिए चुनी जाने वाली वनडे टीम के लिए फिट है. सीओई की रिपोर्ट चयनकर्ताओं को भेज दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ