'हमें इजाजत नहीं थी…' पाकिस्तान में हुए विस्फोट के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Islamabad blast: 11 नवंबर को पाकिस्‍तान की राजधानी इस्लामाबाद में ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट के दौरान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम भी पाकिस्‍तान में ही थी. श्रीलंकाई खिलाड़ी इस हमले के बाद से काफी डरे हुए थे, अब श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने ब्लास्ट के बाद बड़ा बयान दिया है. आइए जानतें हैं उन्होंने क्या कहा??

cricket News - 2025-12-01T173217.658

Dasun Shanaka on Islamabad Blast: पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली गई थी. इस सीरी से पहले पाकिस्‍तान की राजधानी इस्लामाबाद में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी. इस दौरान श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान में ही थी और स्वदेश लौटने पर विचार कर रही थी. लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टीम को पाकिस्तान में रहकर ट्राई सीरीज खेलने का आदेश दिया. अब श्रीलंकाई कप्तान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

श्रीलंकाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने ट्राई सीरीज के समापन के बाद सुरक्षा स्थिति पर बात की. उन्होंने कहा कि हमने एक समूह के रूप में इस टूर्नामेंट का आनन्द लिया. इस दौरान हमें ज्यादा बाहर जाने की इजाजत नहीं थी.

विज्ञापन

सुरक्षा बलों को इसका श्रेय जाता है. उन्होंने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया. यह सब संभालना, सब कुछ व्यवस्था में रखना आसान नहीं था. मैं हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. बता दें कि 11 नवम्बर को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक घातक आत्मघाती विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों के मारे जाने की खबर थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने जीता था फाइनल मुकाबला

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच खेला गया था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 114/10 रन बनाए थे. श्रीलंका की ओर से कामिल मिसारा ने 47 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा श्रीलंका की ओर से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर कुसल मेंडिस ने बनाया. उन्होंने 18 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया था. पाकिस्तान की ओर से बाबर ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में 37 रन बनाए. उनके अलावा सैम अयूब ने 34 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ