हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 छक्के-8 चौके, 281+ का स्ट्राइक रेट… दासुन शनाका ने CPL में मचाया तहलका, सिर्फ 39 गेंदों में तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास

Dasun Shanaka Century: श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. शनाका ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 39 गेंदों में शतक ठोक दिया. इसके साथ ही वह CPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
दासुन शनाका ने ठोका CPL इतिहास का सबसे तेज शतक (PIC Credit -AI)

CPL 2026, Dasun Shanaka Century: श्रीलंका के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की ओर से खेलते हुए शनाका ने सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 39 गेंदों में शतक ठोक दिया. इसी के साथ वह CPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आंद्रे रसेल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

शनाका ने सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 121 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 12 छक्के शामिल रहे. उनकी पारी के दम पर नेविस पेट्रियट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में सेंट लूसिया किंग्स की टीम सिर्फ 98 रन पर ही ढेर हो गई और नेविस पेट्रियट्स ने 137 रनों के बड़े अंतर से धमाकेदार जीत दर्ज की.

दासुन शनाका ने ठोका CPL इतिहास का सबसे तेज शतक

इस मुकाबले में दासुन शनाका 10वें ओवर में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे, तब सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स की पारी में 64 गेंदें बाकी थीं. शनाका ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और विरोधी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. शनाका ने देखते ही देखते अर्धशतक ठोक दिया और फिर सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. इसी के साथ वह CPL के इतिहास में सबसे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले CPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से आंद्रे रसेल, टिम साइफर्ट और शिमरोन हेटमायर के नाम दर्ज था.

विज्ञापन

इन तीनों बल्लेबाजों ने 40 गेंदों में शतक लगाया था, लेकिन शनाका ने एक गेंद कम खेलकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. शनाका ने सिर्फ 43 गेंदों में नाबाद 121 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 281.40 का रहा.

CPL इतिहास में सबसे तेज शतक

39 गेंद – दासुन शनाका
40 गेंद – आंद्रे रसेल
40 गेंद – टिम साइफर्ट
40 गेंद – शिमरोन हेटमायर
41 गेंद – शाई होप

विज्ञापन

आखिरी 5 ओवर में लगाया रनों का अंबार

दासुन शनाका की बल्लेबाजी का सबसे खतरनाक रूप पारी के आखिरी 5 ओवरों में देखने को मिला. 15 ओवर के बाद सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स का स्कोर 4 विकेट पर 142 रन था और शनाका 18 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया किंग्स के गेंदबाज की धज्जियां उड़ा दी. पेट्रियट्स ने आखिरी 5 ओवरों में कुल 93 रन ठोक दिए, जिसमें 10 छक्के शामिल रहे. शनाका ने आखिरी ओवर में भी जमकर कहर बरपाया और अकेले 28 रन बटोर ठोक दिए. कियोन गैस्टन के इस ओवर में उन्होंने 4 छक्के और एक चौका जड़ा.

पेट्रियट्स ने 137 रन से दर्ज की बड़ी जीत

शनाका की विस्फोटक पारी की बदौलत सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में जेसन होल्डर की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स की बल्लेबाज ताश की पत्तों की तरह से बिखर गई. सेंट लूसिया का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम सिर्फ 98 रन पर ही सिमट गई. पेट्रियट्स ने 137 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया.

विज्ञापन

पेट्रियट्स की ओर से गेंदबाजी में जेरेमिया लुईस ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया. लुईस ने महज 2.5 ओवर में 10 रन खर्च करके 5 विकेट झटके. उनके अलावा, वानिंदु हसरंगा और एश्मीड नेड ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि नसीम शाह को भी एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी समेत ये 3 स्टार खिलाड़ी? कोच गौतम गंभीर करेंगे अंतिम फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola