Dasun Shanaka GT IPL 2025: आईपीएल 2025 में लाजवाब फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटंस की ताकत दोगुनी होने जा रही है। गुजरात के खेमे में खूंखार ऑलराउंडर की एंट्री होने वाली है। यह ऑलराउंडर कोई और नहीं, बल्कि श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दासुन शनाका हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनाका गुजरात की टीम में ग्लेन फिलिप्स की जगह ले सकते हैं। फिलिप्स इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फील्डिंग करते हुए फिलिप्स खुद को चोटिल करवा बैठे थे। शनाका बल्ले और गेंद दोनों से किसी भी मैच को पलटने का दमखम रखते हैं।
गुजरात की ताकत होगी दोगुनी
गुजरात टाइटंस के खेमे में श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दासुन शनाका की एंट्री होने जा रही है। न्यूजवायर की खबर के अनुसार, शनाका इंजरी की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके ग्लेन फिलिप्स की जगह लेंगे। शनाका आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। 75 लाख का बेस प्राइस करने के बावजूद उनके नाम पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। शनाका ने अब तक अपने करियर में कुल 102 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से 122 के स्ट्राइक रेट से 1456 रन निकले हैं। फटाफट क्रिकेट में शनाका 5 अर्धशतक जमा चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं। शनाका बल्ले और गेंद दोनों से गुजरात के लिए आने वाले मैचों में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
दमदार रहा है गुजरात का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें गुजरात को 4 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 2 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। गुजरात की ओर साई सुदर्शन और शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। सुदर्शन 6 मैचों में 151 के स्ट्राइक रेट से 329 रन ठोक चुके हैं, जबकि कप्तान गिल ने भी खूब धमाल मचाया है। नंबर तीन की पोजीशन पर जोस बटलर ने भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में सिराज बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। वहं, प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी गेंदबाजी के खासा प्रभावित किया है।
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
12 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
23 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
56 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines