D Gukesh Create History Won Chess Tournament: टोरंटो में खेले जा रहे कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ी डी गुकेश ने कमाल कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। वह विश्वनाथन आनंद के बाद टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इसके लिए खिलाड़ी को पूरे देश से बधाइयां मिल रही है। खिलाड़ी ने सिर्फ 17 साल की आयु में इतिहास रच दिया है। अब उनकी भिड़ंत चीन के डिंग लिरेन से वर्ल्ड चैंपियन खिताब के लिए होगी। फैंस को उम्मीद होगी कि यहां भी गुकेश जीत का परचम लहराए। आपको बता दें कि गुकेश ने फाइनल में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेला था, जो कि ड्रॉ रहा था। चलिए जानते हैं कौन हैं डी गुकेश, जिन्होंने इतनी कम आयु में इतिहास रच दिया है।
ये भी पढ़ें:- GT की जीत से 3 टीमों को लगा झटका, RCB के अलावा इन 3 टीमों के लिए भी मुश्किल हुई क्वालिफिकेशन
विश्वनाथन आनंद ने 2014 में जीता था टूर्नामेंट
विश्वनाथन आनंद ने साल 2014 में इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। विश्वनाथन आनंद जो कि 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं। अब डी गुकेश ने भी इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस जीत के साथ गैरी कास्पारोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस जीत के लिए विश्वनाथन आनंद ने डी गुकेश को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डी गुकेश मुबारक हो, आप सबसे कम उम्र में चैलेंजर बने हैं। आपने जो किया है उस पर हमें बहुत गर्व है। आपने काफी मुश्किल परिस्थितियों में खेला और इस जीत को हासिल किया है। विश्वनाथन आनंद ने कहा कि आपके परिवार को आप पर बहुत गर्व है।
ये भी पढ़ें;- RCB vs KKR: मैच के बाद अंपायर ने विराट कोहली को बुलाया! फिर शुरू हो गई जोरदार बहस
कौन है इतिहास रचने वाले डी गुकेश
डी गुकेश चेन्नई के रहने वाले हैं। उनका पूरा नाम डोमाराजू गुकेश है। उनका जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 को हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में चेस खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने चेस खेलने की कोचिंग विश्वनाथन आनंद से ली थी। यह भी एक बड़ा कारण है कि गुकेश क्यों इस कीर्तिमान को अपने नाम कर सके। गुकेश के पिता पेशे से एक डॉक्टर हैं, इसके अलावा उनकी मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। उन्हें चेस खेलने में अपने परिवार से काफी समर्थन मिला है, गुकेश ने कई मौकों इसका जिक्र भी किया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं, ये फॉर्मूला RCB को दिला सकता है प्लेऑफ का टिकट
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
17 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
45 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
49 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines