CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, कहां हुई कंगारू टीम से चूक?

Champions Trophy 2025 IND vs AUS: सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं हार के बाद कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ काफी निराश दिखे।

IND vs AUS steve smith

IND vs AUS steve smith

Champions Trophy 2025 IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत से हारने के बाद अब कंगारू टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। वहीं, सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ काफी निराश दिखे और उन्होंने हार का कारण भी बताया।

विज्ञापन

हार के बाद क्या बोले स्मिथ ?

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने बताया कि “मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने वाकई अच्छा काम किया, उन्होंने पूरे मैच में कड़ी मेहनत की, स्पिनरों ने दबाव बनाया और हमें खेल को जितना संभव था उससे कहीं ज्यादा ले जाने में मदद की। बल्लेबाजी के लिए यह एक मुश्किल विकेट था और कई बार स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल था, सभी ने वाकई अच्छा काम किया। तेज गेंदबाजों के लिए विकेट पर बस थोड़ी-सी गति थी, गेंद थोड़ी-सी पकड़ में आ रही थी। यह बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान स्थिति नहीं थी, शायद इसलिए स्कोर इतना था।”

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे कंगारू टीम के कप्तान ने कहा कि “हम शायद कुछ और रन बना सकते थे। हमने महत्वपूर्ण समय पर कुछ विकेट खो दिए। अगर हम 280 से ज्यादा रन बनाते, तो चीजें अलग हो सकती थीं। हमेशा ऐसा लगा कि खेल के हर चरण में हम एक विकेट ज्यादा खो चुके थे। अगर हम इनमें से किसी एक साझेदारी को आगे बढ़ा पाते, तो शायद हम 280 रन तक पहुंच पाते, फिर खेल पर थोड़ा और दबाव होता।”

विज्ञापन

भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से विराट कोहली ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया, कोहली ने इस मैच में सबसे ज्यादा 84 रन बनाए थे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने नाबाद 42 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ