CSK vs RR Ravindra Jadeja: IPL 2024 के 61वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से हुई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 141 रन बनाए। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई नियमित अंतराल में विकेट खोती रही। मैच के दौरान CSK के ऑलराउंडर अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए। हालांकि चेन्नई ने मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया।
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट हुए जडेजा
दरअसल जडेजा न तो कैच आउट हुए न बोल्ड हुए। वह फील्डिंग में बाधा (ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट) डालते हुए आउट हुए। हालांकि, वह अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए। इसके साथ ही वह IPL में इस तरह से आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यूसुफ पठान और अमित मिश्राा को इस तरह से आउट दिया जा चुका है। 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रांची में यूसुफ और 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध अमित मिश्रा फील्डिंग में बाधा डालते हुए आउट हुए थे।
अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए जडेजा
15वें ओवर की 5वीं गेंद पर जडेजा आउट हुए। आवेश खान की गेंद पर जडेजा ने 2 रन चुराने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे छोर से पर खड़े रुतुराज गायकवाड़ ने कोई रुचि नहीं दिखाई और जडेजा का वापस भेजा दिया। संजू ने थ्रो किया, लेकिन इस दौरान जडेजा बीच में आ गए। तीसरे अंपायर का मानना था कि जडेजा गेंद को देख रहे थे और जानते थे कि गेंद कहां जा रही है। अंपायर का मानना था कि जडेजा ने जानबूझकर दिशा बदली है। हालांकि, फैंस का कहना है कि वह वापस लौटने के लिए मुड़े और भागे। तीसरे अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद जडेजा ने फील्ड अंपायर से बात की।
ये भी पढ़ें: GT vs KKR Preview: टेबल टॉपर बनने पर होगी कोलकाता की नजर, गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल
ये भी पढ़ें: ‘मेरी कॉफी बाहर आ रही है…’फॉर्मूला 1 रेसिंग कार में बैठे युवराज सिंह, कैमरे ने कैद किया एक्सपीरियंस
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines