'मेरी कॉफी बाहर आ रही है...'फॉर्मूला 1 रेसिंग कार में बैठे युवराज सिंह, कैमरे ने कैद किया एक्सपीरियंस

Yuvraj Singh Video: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें युवी एफ 1 चैंपियन मिका हक्किनेन के साथ सुपरकार ड्राइव का मजा उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

yuvraj singh formula 1 track mika hakkinen Viral video

yuvraj singh formula 1 track mika hakkinen Viral video Image Credit: Social Media

Yuvraj Singh Video: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को इस बार वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। हाल ही में युवराज सिंह ने मियामी इंटरनेशनल ऑटोड्रोम में पूर्व एफ 1 चैंपियन मिका हक्किनेन के साथ सुपरकार में ड्राइव आनंद उठाया। इस दौरान युवराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस मजेदार पल का एक्सपीरियंस शेयर किया है।

विज्ञापन

‘मेरी कॉफी बाहर आ रही है’

पूर्व एफ 1 चैंपियन मिका हक्किनेन के साथ ड्राइव का मजे लेते हुए वीडियो को युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है युवराज सबसे पहले गाड़ी में बैठकर हक्किनेन से हाथ मिलाते हैं और फिर अपनी सीट बेल्ट पहनते हैं। जिसके बाद हक्किनेन पूर्व भारतीय दिग्ग से पूछते है कि क्या आपके पास स्पोर्ट्स कार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसपर युवराज कहते हैं कि उनके पास लेम्बोर्गिनी मर्सिएलेगो और बेंटले हैं। फिर हक्किनेन कार को तेज चलाते है और युवराज से पूछते हैं कैसा लग रहा है। युवी कहते हैं मुझे लगता है मेरी कॉफी बाहर आ रही है। युवराज इस कार को खरीदने की बात कहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FORMULA 1® (@f1)

विज्ञापन

युवराज सिंह का क्रिकेट करियर

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट के मिलाकर 400 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें 49 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच शामिल है। 40 टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करते हुए युवी ने 1900 रन बनाए हैं, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं वनडे क्रिकेट में युवराज ने 8701 रन बनाए हैं। जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी करते हुए युवी ने वनडे क्रिकेट में 111 विकेट हासिल किए हैं। टी20 क्रिकेट में युवराज सिंह ने 1177 रन बनाए थे तो गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ