CSK vs RCB: सीएसके के खिलाफ पिच बनी आरसीबी की पहेली, चेपॉक में होगा स्टार ऑलराउंडर का डेब्यू?

IPL 2025 CSK vs RCB: सीएसके के खिलाफ आज आरसीबी के लिए स्टार ऑलराउंडर का डेब्यू हो सकता है। चेपॉक की पिच को देखकर कप्तान रजत पाटीदार ये फैसला ले सकते हैं।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 CSK vs RCB: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला चेपॉक में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के लिए स्टार ऑलराउंडर डेब्यू कर सकता है। चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए कप्तान रजत पाटीदार इंग्लिश स्पिन ऑलराउंडर पर दांव खेल सकते हैं।

विज्ञापन

जैकब बेथेल का होगा डेब्यू?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि पहले मैच केकेआर के खिलाफ इस खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। बल्लेबाजी के साथ-साथ जैकब स्पिन गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं, दूसरी तरफ चेपॉक की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है ऐसे में एक ओर स्पिन विकल्प के तौर पर कप्तान रजत पाटीदार इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर जैकब आज सीएसके के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

विज्ञापन

विज्ञापन

जैकब बेथेल का इंटरनेशनल करियर

जैकब बेथेल ने अभी तक इंग्लैंड के लिए 3 टेस्ट, 9 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए जैकब ने 260 रन और 3 विकेट चटकाए हैं। 9 वनडे मैचों में उन्होंने 218 रन और गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 10 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए जैकब ने 196 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

 

खिलाड़ी का नाम भूमिका
फिल साल्ट बल्लेबाज
विराट कोहली बल्लेबाज
देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाज
रजत पाटीदार (सी) बल्लेबाज, कप्तान
लियाम लिविंगस्टोन आलराउंडर
जैकब बेथेल आलराउंडर
जितेश शर्मा (विकेट कीपर) विकेटकीपर-बल्लेबाज
क्रुणाल पंड्या आलराउंडर
स्वप्निल सिंह आलराउंडर
जोश हेज़लवुड गेंदबाज
यश दयाल गेंदबाज

ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: ‘वो सीख रहे हैं…’, विराट कोहली की बैटिंग पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ