CSK vs RCB: 'वो सीख रहे हैं...', विराट कोहली की बैटिंग पर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: विराट कोहली की बल्लेबाजी पर दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। सीएसके के खिलाफ मैच से पहले कोहली खास तैयारियों में जुट गए हैं।

IPL 2025 (35)
विज्ञापन

Virat Kohli: केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक जमाकर अपनी टीम के लिए जीत सुनिश्चित की थी। आरसीबी को उम्मीद है कि विराट कोहली हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल 2025 में कमाल दिखाएंगे। इस बात की झलक कोहली ने पहले ही मैच में दिखा दी है। अब आरसीबी के मेंटॉर दिनेश कार्तिक ने सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच से पहले विराट की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया है।

दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान आया सामने

पिछले सीजन आरसीबी की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले दिनेश इस सीजन मेंटॉर की भूमिका में हैं। सीएसके के खिलाफ आरसीबी को अपना आगामी मैच 28 मार्च को खेलना है। इस मैच से पहले दिनेश ने विराट की बल्लेबाजी पर बात की है। उनका मानना है कि विराट कोहली आईपीएल 2025 में एक शॉट को सीख रहे हैं और उसे पक्का कर रहे हैं।। मैच से पहले कार्तिक ने कहा कि मैंने अभी बाहर आते ही उनसे बात की और उन्होंने कहा कि वह एक और शॉट पर काम करना चाहते हैं। इस समय, एक और शॉट पर काम करना आपको बताता है कि उनमें कितनी भूख है। वह बस सुधार करना चाहते हैं और बार को ऊंचा रखना चाहते हैं। वह एक स्पेशल खिलाड़ी हैं। जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, वह उतने ही आत्मविश्वास से और उतनी ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जितनी उन्होंने आईपीएल में कभी की है। कार्तिक के मुताबिक विराट अपनी लिस्ट में एक और शॉट को शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

विराट का हालिया प्रदर्शन

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ पहले ही मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 36 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। इससे पहले भी विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल दिखाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रनों की पारी खेली थी। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ भी नाबाद 100 रन बनाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ