CSK vs KKR Playing 11: IPL 2024 के 22वें मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। CSK को अपने पिछले 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ की कोशिश हार की हैट्रिक से बचने पर होगी। दूसरी ओर KKR विजयी रथ पर सवार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने अब तक सभी 3 मैच जीते हैं। ऐसे में कोलकाता की कोशिश विजयी चौका लगाने पर होगी।
चेन्नई की प्लेइंग 11 में हो सकता बदलाव
सोमवार को होने वाले मुकाबले में रुतुराज अपनी प्लेइंग 11 में फिर बदलाव कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध भी अंतिम 11 में बदलाव किया था। इस मैच में तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 1 ही ओवर में 27 रन लुटा दिए थे। ऐसे में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को जगह दी जा सकती है। शार्दुल गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स अपने बिनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, डेरिल मिचेल, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर: मिचेल सेंटनर, समीर रिजवी, मुकेश चौधरी, शेख रशीद।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इन 5 भारतीयों ने ढाह दी मुंबई इंडियंस की लंका, सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना गलत!
ये भी पढ़ें: Team India में सबसे अधिक गाली Kohli नहीं कोई और देता है, श्रेयस अय्यर ने खोल दिए राज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines