CSK vs KKR Dream 11 Team: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के होम स्टेडियम में होने वाला है। यह मैच बेहद ही रोमांचक हो सकता है। मुकाबले में एक ओर जहां केकेआर की टीम है, जो लगातार 3 मुकाबले जीत चुकी है। वहीं, दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है, जो लगातार 2 मुकाबले हारकर आ रही है। ऐसे में इस मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस मैच में अगर आप मालामाल होना चाहते हैं, तो आपके पास ड्रीम 11 में टीम बनाकर पैसे कमाने का सुनहरा अवसरहै। अगर आप बताए गए इन 5 खिलाड़ियों पर बाजी लगाते हैं, तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: लखनऊ की जीत में चमके यश ठाकुर, हासिल किए 5 विकेट; गुजरात की तीसरी हार
आंद्रे रसेल का गरज सकता है बल्ला
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अपनी ड्रीम 11 टीम ने जगह जरूर दें। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं, वह ना सिर्फ बल्ले के साथ, बल्कि गेंद के साथ भी खूब धमाल मचा सकते हैं। ऐसे में आपको आंद्रे रसेल पर बाजी जरूर लगानी चाहिए। लिस्ट में आने वाले दूसरे खिलाड़ी सुनील नारायण हैं। ये भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं, जो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी विरोधी टीम को परास्त करने की क्षमता रखते हैं। खिलाड़ी के बल्ले से इस लीग में तूफानी अर्शधतक भी देखने को मिला है। ऐसे में उन्हें भी अपनी ड्रीम 11 की टीम में जगह दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: SKY के आते ही बदल गया मुंबई के ड्रेसिंग रूम का माहौल, हार्दिक का खिल उठा चेहरा
चेन्नई के ऑलराउंडर को दें टीम में जगह
अपनी ड्रीम 11 की टीम में तीसरे खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रविंद्र को शामिल करना चाहिए। न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले खिलाड़ी आईपीएल 2024 में भी खूब चमक रहे हैं। वह आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर देते हैं, ऐसे में वह भी आपको ड्रीम 11 में मालामाल बना सकते हैं। वहीं, चौथे खिलाड़ी के रूप में रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करें। वैसे तो जडेजा का इस सीजन अभी तक कहर देखने को नहीं मिला है, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, जो इस मैच में कोलकाता की बखिया उधेड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- LSG vs GT: DRS पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़ गए गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी
इसके अलावा पांचवें खिलाड़ी के रूप में श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दें। कोलकाता के कप्तान आज कप्तानी पारी खेलकर अपनी टीम को लगातार चौथी जीत दिलाने की सोच से उतरेंगे। अगर आप बताए गए इन 5 खिलाड़ियों पर अपनी ड्रीम 11 की टीम में बाजी लगाते हैं, तो आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines