IPL 2204 CSK vs KKR: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार वापसी कर ली है। लगातार 2 मुकाबले गंवाने के बाद सीएसके ने जबरदस्त वापसी की है। चेन्नई ने एक ऐसी टीम को मात दे दिया है, इस आईपीएल सीजन की अजेय टीम थी। इस मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस साल खेले गए सभी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। लेकिन आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में कोलकाता की टीम चेन्नई नाम की तूफान से टकराई और पूरी तरह परास्त हो गई। केकेआर की हार का असर पॉइंट्स टेबल में कोलकाता की पोजिशन पर भले नहीं दिख रहे हैं, लेकिन यह घाव काफी गहरे हैं। चलिए आपको बताते हैं और कैसी दिखती है पॉइंट्स टेबल की सूरत।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: कोलकाता को मिली सीजन की पहली हार, चेन्नई के ये 3 जाबाज बने जीत के हीरो
चेन्नई और कोलकाता की पहले कैसी थी स्थिति
इस मैच की खास बात है कि, इसके अंजाम के बाद भी पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें अभी भी उसी पोजीशन पर विराजमान है, किस स्थान पर पहले थी। चेन्नई की टीम इस मैच से पहले 4 मैचों में से 2 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर थी। इसके अलावा कोलकाता की टीम भी 3 मैचों से 3 मैच जीत चुकी थी और पॉइंट्स टेबल ने दूसरे स्थान पर थी। केकेआर अभी भी पॉइंट्स टेबल में दूसरे ही स्थान है, इसलिए इसको लेकर कहा जा रहा है कि चेन्नई ने अय्यर की सेना को ऐसा घाव दिया, जो दिख भले ही नहीं रहा है लेकिन है बहुत असरदार।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: चेन्नई की पिच पर उठे सवाल, बोरिंग मैच पर फूटा फैंस का गुस्सा
चेन्नई की जीत से राजस्थान को हुआ फायदा
पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर राजस्थान की टीम है। राजस्थान ने इस सीजन अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले में जीत हासिल की है। इस मैच में अगर केकेआर की जीत हो जाती, तो राजस्थान रॉयल्स से उसकी बादशाहत छीन सकती थी। लेकिन चेन्नई ने कोलकाता को हराकर राजस्थान के लिए टॉप पोजीशन बरकरार कर दी है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: क्या केकेआर के फैंस से स्टेडियम में हुआ भेदभाव? वायरल वीडियो से उठ रहे सवाल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
40 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines