हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS के खिलाफ हार कर भी CSK ने रच डाला इतिहास, इस मामले में RCB को पीछे छोड़ बन गई नंबर-1 टीम

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद सीएसके की टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. चेन्नई की टीम ने आईपीएल के इतिहास में 36वीं बार ये कारनाम कर RCB को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन
CSK

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम की यह इस सीजन लगातार दूसरी हार रही. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 210 रनों का लक्ष्य रखा था.

जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 में लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया. हालांकि, इस हार के बावजूद CSK ने IPL में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम को पीछे छोड़ दिया.

CSK ने आईपीएल में 36वीं बार किया ये कारनामा

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर करने वाली टीम बन गई है. CSK ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए. चेन्नई की टीम ने आईपीएल में 36वीं बार 200 प्लस का स्कोर बनाया और इसी के साथ टीम ने RCB को पीछे छोड़ नंबर-1 कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. आरसीबी की टीम ने आईपीएल 35 बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में सफल रही है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने 33 बार ये कारनाम किया है.

विज्ञापन

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स – 36 बार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 35 बार
पंजाब किंग्स – 33 बार
मुंबई इंडियंस – 32 बार
कोलकाता नाइट राइडर्स – 30 बार

ये भी पढ़ें- LHQ vs MS: बारिश से प्रभावित मैच में लाहौर कलंदर को मिली बड़ी जीत, बुरी तरह से हारी मुल्तान सुल्तान्स

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो चेपॉक के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ओपनिंग करने आए संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने पारी को संभाले रखा और दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की. ऋतुराज 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं, आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए.

विज्ञापन

उनके अलावा, शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 32 रन जोड़े. इन पारियों के दम पर चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 5 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन और प्रियांश आर्या ने 39 रन बनाए. वहीं, कूपर कॉनोली ने 36 रनों का योगदान दिया. CSK को हराकर पंजाब की टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: CSK को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स, यहां देखें ताजा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola