IPL 2025: CSK चलने वाली है बड़ी चाल? बीच सीजन 17 साल के युवा खिलाड़ी को भेजा बुलावा

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बीच में सीएसके बड़ा दांव खेल सकती है। टीम में 17 साल के धांसू खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

ipl 2025 (74)

CSK: आईपीएल 2025 में रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली सीएसके का प्रदर्शन अब तक खासा कमाल का नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले गए 3 मैच में केवल 1 ही मुकाबला अपने नाम किया है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म हैं। हलांकि बीच सीजन सीएसके बड़ा फैसला ले सकती है। टीम ने मुंबई के 17 साल के खिलाड़ी को चेन्नई में ट्रायल के लिए फ्रेंचाइजी ने बुलाया है।

विज्ञापन

सीएसके ले सकती है बड़ा फैसला

आईपीएल 2025 के बीच सीएसके मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को अपने दल का हिस्सा बना सकती है। म्हात्रे को सीएसके ने बीच सीजन चेन्नई में मिड सीजन ट्रायल के लिए बुलाया है। इससे पहले भी म्हात्रे को सीएसके ने ट्रायल के लिए साल 2024 में बुलाया था। हालांकि म्हात्रे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन अब सीजन के बीच में म्हात्रे को एक बार फिर से फ्रेंचाइजी ने तलब किया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सीएसके में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि नियम के मुताबिक म्हात्रे तब ही टीम में शामिल हो सकते हैं, जब सीएसके का कोई खिलाड़ी बीच सीजन में चोटिल हो जाए। इस विषय पर सीएसके के एमडी और सीईओ काशी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के पूछे यह पूछे जाने पर कहा कि नहीं अगर कोई ज़रूरत होगी, तो हम ऐसा करेंगे। हम किसी को नहीं चुन रहे हैं, यह सिर्फ एक ट्रायल है।

मुंबई के लिए किया शानदार प्रदर्शन

17 साल के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई के लिए डेब्यू किया। उन्होंने कई शानदार पारियां खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी म्हात्रे का बल्ला खूब चला। उन्होंने 7 मैचों में 65.42 की औसत के साथ 458 रन बनाए। इसके अलावा रणजी में उनके बल्ले से 8 मैचों में 33.64 की औसत के साथ 471 रन निकले हैं, जिसमें महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की शानदार पारी भी शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ