Cristiano Ronaldo YouTube Channel: फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं। दुनियाभर में करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। रोनाल्डो का क्रेज कुछ ऐसा है कि उनके लिए फैंस ‘मर-मिटने’ तक को तैयार रहते हैं। अब इस स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेट की दुनिया में बड़ा धमाका किया है। रोनाल्डो ने अपने चैनल ‘यूआर क्रिस्टियानो’ की शुरुआत कर यूट्यूब की दुनिया में एंट्री ली है।
महज दो घंटे के अंदर पार किया 1 मिलियन सब्स्क्राइबर का आंकड़ा
रोनाल्डो को सर्वकालिक महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। बुधवार को यूट्यूब पर आते ही फैंस उनके चैनल पर टूट पड़े। उनके क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज दो घंटे के अंदर ही रोनाल्डो के चैनल ने 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया। रोनाल्डो ने इसके साथ ही रिकॉर्ड समय में इतने ज्यादा सब्सक्राइबर हासिल कर इतिहास रच दिया है। अब तक उनके करीब 5 मिलियन (50 लाख) सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
फुटबॉल के प्रति प्यार को दर्शाया
‘यूआर’ इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूट्यूब चैनल बनने की राह पर है। फिलहाल सबसे ज्यादा यूट्यूब सब्स्क्राइबर का रिकॉर्ड मिस्टरबीस्ट के पास है। उनके 311 मिलियन (31 करोड़ से ज्यादा) यूजर हैं। अपने पहले वीडियो में रोनाल्डो ने फुटबॉल के प्रति अपने पैशन के बारे में बताया। उन्होंने इसके साथ ही मैदान से बाहर अपनी लाइफ के बारे में भी बात की। रोनाल्डो ने कहा- मैं इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए बहुत खुश हूं। यह मेरे दिमाग में लंबे समय से था। अब हमें इसे रियलिटी बनाने का मौका मिल गया है। मुझे हमेशा सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़ने में मजा आया है। अब YouTube चैनल के जरिए मुझे और भी बड़ा मंच मिलेगा। फैंस मेरे परिवार और अलग-अलग विषयों पर मेरे विचार जान सकेंगे।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में किया डेब्यू, खेलने का नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी
बता दें कि यूआर चैनल पर पहले से ही 18 वीडियो पोस्ट किए गए हैं। जिसमें रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज निजी जीवन की बात शेयर करते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रोनाल्डो ने अपने करियर में 33 ट्रॉफियों, 5 यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब और रिकॉर्ड संख्या में गोल (897) और असिस्ट (253) अपने नाम किए हैं। अब रोनाल्डो का यूट्यूब डेब्यू भी नए रिकॉर्ड बना रहा है। बताते चलें कि रोनाल्डो अपने करियर में चौथी बार फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष पर रहे थे। इसी के साथ सऊदी अरब की टीम अल-नास्सर में शामिल होने के बाद रोनाल्डो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी कुल कमाई लगभग 260 मिलियन डॉलर (2 हजार करोड़ रुपये) के आसपास है।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: सऊद शकील ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाज
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
14 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
18 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines