Cristiano Ronaldo: फुटबॉल की दुनिया में राज करने वाले पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। रोनाल्डो यहां एक फुटबॉल फैन से चैलेंज हारने की वजह से एक मिलियन डॉलर जीतने से चूक गए। इस तरह रोनाल्डो को करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रोनाल्डो बेशक अपने फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट और यूट्यूब से करोड़ों रुपये कमा रहे हों, लेकिन उन्होंने उस खेल में साढ़े आठ करोड़ रुपये गंवा दिए, जिसमें उन्होंने कई सालों से दबदबा बनाया हुआ है।
अपने सबसे बड़े फैन से हार गए रोनाल्डो
बता दें कि रोनाल्डो ने अमेरिकी यूट्यूब सनसनी मिस्टर बीस्ट द्वारा आयोजित एक पेनल्टी शूटआउट कॉन्टैस्ट में भाग लिया। रोनाल्डो के सामने मिस्टर बीस्ट के सब्सक्राइबर खालिद का चैलेंज था, जो रोनाल्डो का बड़ा फैन भी है। यहां पुर्तगाली कप्तान आश्चर्यजनक रूप से शूटआउट हार गए।
वैसे रोनाल्डो को हारना बिल्कुल पसंद नहीं है, लेकिन यहां वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी नई भूमिका को अपनाते हुए नजर आए। इसे एक मुकाबले के रूप में देखने के बजाय यह रोनाल्डो के लिए अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने का एक मंच भी था, जिसमें वो काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की जीत से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, कितना पड़ेगा टीम इंडिया पर असर?
यूट्यूब की दुनिया में मिस्टर बीस्ट का दबदबा
जब भी यूट्यूब की बात आती है तो यहां मिस्टर बीस्ट का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके यूट्यूब पर सबसे ज्यादा 334 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि रोनाल्डो के अभी 71 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। रोनाल्डो ने इतने सब्सक्राइबर्स बहुत ही कम समय में बनाए हैं। यही वजह है कि वो मिस्टर बीस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ने की ख्वाहिश रखते हैं। रोनाल्डो ने हेल्दी कॉम्पिटीशन शुरू करने के लिए अमेरिकी यूट्यूब को अपने चैनल पर आमंत्रित करने का फैसला किया और बाद में मिस्टर बीस्ट ने भी रोनाल्डो को अपने चैनल पर लाकर ऐसा ही किया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: कब और कहां लाइव देख पाएंगे पिंक बॉल टेस्ट, बदली टाइमिंग भी कर लें नोट
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
43 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
54 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines